Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Iran Portuguese Flag वाले जहाज के चालक दल में शामिल भारतीय सदस्यों को राजनयिक पहुंच प्रदान की

admin by admin
April 28, 2024
in अंतराष्ट्रीय
0

दुबई,  ईरान ने शनिवार को कहा कि दो सप्ताह पहले उसके समुद्री क्षेत्र में ईरानी सुरक्षा बलों द्वारा जब्त किए गए पुर्तगाली ध्वज वाले जहाज के चालक दल के भारतीय सदस्यों को राजनयिक पहुंच प्रदान की जा रही है। ईरान की इस घोषणा के बाद चालक दल में शामिल भारतीय सदस्यों की शीघ्र रिहाई की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने 13 अप्रैल को ईरान और इजराइल के हमलों के बीच होर्मुज खाड़ी के पास इजराइल से संबद्ध, पुर्तगाल के ध्वज वाले कंटेनर जहाज एममएससी एरीज को जब्त कर लिया था। इस जहाज पर चालक दल के 25 सदस्य सवार थे, जिनमें से 17 भारतीय थे।

ईरान के विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि पुर्तगाल के नवनियुक्त विदेश मंत्री पाउलो रंगेल ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के साथ फोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्र की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया, साथ ही फलस्तीन के घटनाक्रम पर भी चर्चा की।

टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने ईरानी सुरक्षा बलों द्वारा जब्त किए गए पुर्तगाली-ध्वज वाले इजराइली जहाज के संबंध में अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम मानवतावादी दृष्टिकोण के रूप में जहाज के चालक दल की रिहाई पर गंभीरता से विचार करेंगे और हमने तेहरान में उनके राजदूतों को कांसुलर सेवाओं तक उनकी पहुंच, रिहाई और वापस भेजने की घोषणा की है।’’

एमएससी एरीज के भारतीय चालक दल के 17 सदस्यों में से एकमात्र महिला एन टेसा जोसेफ को तेहरान में भारतीय मिशन और ईरानी सरकार के ‘‘ठोस प्रयासों’’ के बाद 18 अप्रैल को रिहा कर दिया गया था।

इससे पहले बृहस्पतिवार को, नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारतीय चालक दल के शेष 16 सदस्यों की वापसी में कुछ ‘‘तकनीकी जटिलताएं शामिल’’ हैं।

अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल पर जायसवाल ने कहा कि चालक दल के 16 भारतीय सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक है और भारतीय मिशन को ईरानी अधिकारियों द्वारा भारतीय चालक दल तक राजनयिक पहुंच प्रदान की गई थी।

Tags: iran portuguese flag
Previous Post

बलिया से सपा उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज, जिला निर्वाचन अधिकारी को धमकी देने का है आरोप

Next Post

अयोध्या: जीने से गिरकर घायल महिला की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Hockey : भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर एशिया कप, विश्व कप का टिकट पक्का

September 13, 2026
Next Post

अयोध्या: जीने से गिरकर घायल महिला की मौत

Recent Posts

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सोशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की चाह अब सिर्फ ‘मेकअप’, ‘हेयरस्टाइल’ या फिटनेस तक सीमित नहीं रह गई है। शरीर...

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेश्म द्वीप के पास रविवार तड़के एक ईरानी वाणिज्यिक पोत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक...

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group