अयोध्या,, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र अनिल शास्त्री ने बृहस्पतिवार को सपरिवार रामलला के दर्शन किए। वे रामलला का दर्शन कर निहाल थे।
बताया कि पहली बार अयोध्या आए हैं। रामलला का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया है।
मंदिर स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना है, इसकी सुंदरता प्रभावित करती है। उनके साथ उनके पुत्र विभाकर शास्त्री व अन्य मौजूद रहे। अनिल शास्त्री ने अमावा मंदिर में प्रसाद भी ग्रहण किया।
वही,अमावा मंदिर के संस्थापक सदस्य व राममंदिर के ट्रस्टी के पराशरण ने अमावा मंदिर में भक्तों की सेवा की। अमावा मंदिर में संचालित राम रसोई में उन्होंने भक्तों को स्वयं अपने हाथों से भोजन प्रसाद परोसा। राममंदिर के ट्रस्टी पिछले चार दिनों से सपरिवार अयोध्या में रूके हुए हैं।