Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में नामांकन कल से, मण्डलायुक्त गौरव दयाल एवं IG प्रवीण कुमार ने नामांकन स्थल का निरीक्षण कर दिए निर्देश

admin by admin
April 25, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

अयोध्या, मण्डलायुक्त गौरव दयाल एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा आज 54-फैजाबाद लोकसभा सीट के नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया गया। मण्डलायुक्त ने कहा कि सीसीटीवी एवं दीवाल घड़ी उचित स्थान पर लगायी जाय जिससे कि नामांकन के समय को देखा जा सकें।

उन्होंने सभी कार्यो को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय से पूरा करने  एवं साफ सफाई तथा मानक के अनुसार प्रत्याशियों के आगमन मार्ग एवं निकास मार्ग पर बैरीकेटिंग आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

साथ ही पुलिस महानिरीक्षक ने सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखते हुये आवश्यक चेकिंग व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर,अपर जिलाधिकारी नगर  सलिल कुमार पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह निर्वाचन कार्य में तैनात किये गये सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं वरिष्ठ सहायक अविनाश पांडेय, कौशल किशोर, कोषागार एवं कलेक्ट्रेट के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावित नामांकन स्थल जिलाधिकारी के कोर्ट कक्ष एवं अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अगले चरण में पोलिंग पार्टियों के रवाना स्थल राजकीय इंटर कालेज एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज में बनाये जा रहे है।

स्ट्रांग रूम तथा कन्ट्रोल रूम की जानकारियां भी ली गयी तथा मौके पर निरीक्षण किया गया। इसके पूर्व आज कलेक्ट्रेट भ्रमण के बाद राजकीय उद्यान का भी निरीक्षण किया वहां पर पौधों के रख रखाव तथा बेहतर ढंग से उद्यान में आम जनमानस के उपयोग के लिए सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि सर्वसाधारण लोकसभा 2024 के निर्वाचन पांचवें चरण की अधिसूचना जिसमें फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र है इसकी 26 अप्रैल 2024 को जारी की जा रही है तथा नामांकन की अंतिम तिथि 03 मई 2024 है तथा इसकी स्कूटनी 04 मई को होगी तथा नाम वापसी 06 मई 2024 को होगा तथा मतदान 20 मई 2024 को होगा तथा मतगणना 04 जून 2024 को होगा।

नामांकन कक्ष जिलाधिकारी का न्यायालय कक्ष होगा जिसमें जिलाधिकारी चुनाव अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर है तथा जिलाधिकारी के सहयोग के लिए उप जिला अधिकारी स्तर के निम्न अधिकारी सहायक रिटर्निंग आफिसर/चुनाव अधिकारी बनाये गये है, जिसमें राम आसरे वर्मा, श्रीमती अंशिका दीक्षित, राजीव रत्न सिंह, अशोक कुमार सैनी, राजकुमार पांडेय लगाये गये है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव से सम्बंधित व्यय अनुवीक्षण समिति तथा मीडिया प्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति की भी स्थापना कलेक्ट्रेट में स्थापित नियंत्रण कक्ष के पास कर दी गयी है। सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव कार्य में लगाए गए अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व सम्बंधी कार्यो को समय से पूरा करने के निर्देश दिये है।

Tags: अयोध्या में नामांकन कल
Previous Post

MDA और Everest के उत्पादों पर प्रतिबंध के बाद, 527 भारतीय खाद्य पदार्थों में मिले कैंसर पैदा करने वाले एथिलीन ऑक्साइड, मसाले बोर्ड ने परीक्षण की बात

Next Post

कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरेअखिलेश, परिवार की मौजूदगी में किया नामांकन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
Next Post

कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरेअखिलेश, परिवार की मौजूदगी में किया नामांकन

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group