Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा का स्क्रैप माफिया गैंगस्टर रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा थाईलैंड में गिरफ्तार; मीडिया सूत्रों से समाचार

admin by admin
April 23, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नोएडा: ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर रवि काना आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लंबे समय से फरार थे। गैंगस्टर रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया है। अब नोएडा पुलिस दोनों को भारत लाने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, नोएडा पुलिस ने रवि काना और काजल झा के खिलाफ लुक आउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों थाईलैंड भाग गए हैं। गैंगस्टर रवि काना पर गैंगरेप और गैंगस्टर की धाराओं में केस दर्ज है।

जनवरी 2024 से पुलिस रवि काना की तलाश कर रही थी। रवि काना के खिलाफ एक युवती ने रेप करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन गैंगस्टर हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका काजल झा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। साथ ही उसकी पत्नी समेत 14 अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। गैंगस्टर की पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने कोर्ट में रवि काना और उसके गैंग के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें पुलिस ने रवि काना को काले कारोबार का सरगना बताया है। इसके अलावा काजल झा को इसमें बराबर का हिस्सेदार बताया गया है।

गैंगस्टर रवि काना पर जब तक 10 केस दर्ज थे, तब तक स्क्रैप और सरिया चोरी का गोरखधंधा फलफूल रहा था, लेकिन जैसे ही उस पर एक युवती ने 11वां केस दर्ज कराया, माफिया के उल्टे दिन शुरू हो गए। दरअसल, बीते साल 30 दिसंबर को थाना सेक्टर 39 में एक युवती ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़िता के मुताबिक रवि काना समेत 5 लोगों ने उसके साथ लगभग 6 महीने पहले गैंगरेप रेप की घटना को अंजाम दिया फिर वीडियो बनाकर उसे धमकाते रहे। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले वो नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात रवि काना के साथी राजकुमार और मेहमी से हुई।

दोनों ने कहा कि उसे नौकरी रवि सर दे सकते हैं, जिसके बाद दोनों पीड़िता को गार्डन गलेरिया मॉल के पार्किंग में ले गए और रवि काना एवं उसके साथी आजाद और विकास से मुलाकात करवाई। इसी दौरान बंदूक दिखाकर उसके साथ गैंगरेप किया और वीडियो भी बनाया।

नोएडा पुलिस गैंगस्टर की गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और दिल्ली में करीब 350 करोड़ की संपत्ति सील कर चुकी है। इसमें रवि काना की दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की 80 करोड़ की कोठी भी शामिल है। साथ ही नोएडा पुलिस ने बुलंदशहर के खुर्जा स्थित 40 बीघा जमीन भी सील की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ये संपत्ति जुर्म की कमाई से बनाई थी। उसने अपनी प्रेमिका के नाम पर भी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कोठी खऱीदी हुई थी।

Tags: नोएडा का स्क्रैप माफिया गैंगस्टर रवि काना
Previous Post

अयोध्या में एडी बेसिक का औचक निरीक्षण; खण्ड शिक्षा अधिकारी रुदौली कर्मचारी मिले अनुपस्थित; टाट पट्टी पर बैठकर चखा एमडीएम

Next Post

बहराइच : पुलिस चौकी में समझौते के नाम पर पिटाई; युवक ने की आत्महत्या, दो पुलिसकर्मियों समेत चार पर मामला दर्ज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
देश

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

September 13, 2026
Next Post

बहराइच : पुलिस चौकी में समझौते के नाम पर पिटाई; युवक ने की आत्महत्या, दो पुलिसकर्मियों समेत चार पर मामला दर्ज

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group