Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोस चुनाव : भाजपा की तमिलनाडु के लिए महत्वाकांक्षाएं और वर्चस्व बरकरार रखने की परीक्षा

admin by admin
April 18, 2024
in देश, राजनीति
0

तमिलनाडु में द्रविड़ दलों को चुनौती देने वाली ताकत के रूप में उभरने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महत्वाकांक्षा और देश में अपना वर्चस्व बरकरार रखने की प्रतिबद्धता की शुक्रवार को कड़ी परीक्षा होगी जब सात चरण के लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान शुरू होगा।

पहले चरण में 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के साथ सत्तारूढ़ पार्टी के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अधिक बहुमत मांग रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के लिए भी चुनौती कम नहीं है जिसके कई घटक दल अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और 2014 तथा 2019 के चुनावों में हार के बाद वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

एक ओर जहां जे. जयललिता की मौत के बाद मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रमुक संघर्ष कर रहा है तो वहीं भाजपा के जोरदार प्रयासों ने तमिलनाडु में चुनावी मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।

राज्य में सभी 39 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल पायी थी।

मोदी ने भाजपा का नेतृत्व करते हुए चुनाव की घोषणा से काफी पहले ही राज्य के कई दौरे किए और वहां पर कई रैलियां तथा रोड शो भी कर रहे हैं।

कुछ छोटे दलों को अपने पाले में शामिल करने वाली भाजपा भ्रष्टाचार के अलावा सनातन धर्म के कथित अपमान के लिए सत्तारूढ़ द्रमुक मुन्नेत्र कषगम को सीधी चुनौती देकर उस राज्य की पारंपरिक राजनीति को पलटना चाहती है जो अभी तक हिंदुत्व की राजनीति से उदासीन रहा है।

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राज्य में भाजपा के मत प्रतिशत में बड़ी वृद्धि का अनुमान जताया है जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलई ने दावा किया कि राज्य में उसकी सीटें दोहरे अंकों में आएगी।

यह ऐसा राज्य है जहां भाजपा ने अन्नामलई के प्रतिनिधित्व में अपने क्षेत्रीय नेतृत्व पर काफी भरोसा किया है। राजनीति में आने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से इस्तीफा देने वाले अन्नामलई कोयंबटूर से चुनाव लड़ रहे हैं।

चार जून को जब राज्य में नतीजे आएंगे तो इसका व्यापक असर होगा।

यदि तमिलनाडु में भाजपा की महत्वाकांक्षाओं और अपील की एक परीक्षा है तो पहले चरण में अन्य क्षेत्रों में भी कई और समीकरण बन रहे हैं।

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 2019 में इन 102 सीटों में से 39 पर जीत हासिल की थी जिनमें राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 12, पांच और तीन सीटें शामिल हैं। उसके मौजूदा सहयोगियों के पास इनमें से सात सीटें हैं।

शुक्रवार को जिन प्रमुख राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है उनमें उत्तर प्रदेश में आठ सीट, मध्य प्रदेश में छह, महाराष्ट्र और असम में पांच-पांच तथा बिहार में चार सीटें शामिल हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि राजस्थान में जाटों के एक वर्ग के बीच असंतोष और कुछ नेताओं की बगावत ने राज्य की सभी 25 सीटों को बरकरार रखना राजग के लिए चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

राजस्थान में जिन 12 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा, उनमें से भाजपा चुरू जैसी सीटों पर कड़े मुकाबले का सामना कर रही है जहां भाजपा से टिकट कटने के बाद निवर्तमान सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस उम्मीदवार हैं। नागौर में भी उसके लिए कड़ी चुनौती है जहां उसके पूर्व सहयोगी और मौजूदा सांसद हनुमान बेनीवाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नागपुर सीट पर पहले चरण में मतदान होना है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उधमपुर सीट, किरेन रीजीजू की अरुणाचल पश्चिम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में पहले चरण में मतदान होगा। छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में कई सीटों के अलावा जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में एक लोकसभा सीट पर भी पहले चरण में मतदान होना है।

भाजपा ने 2019 में उत्तर प्रदेश में अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त दी थी लेकिन पहले चरण में जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें से पांच पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की थी जो उस वक्त गठबंधन में थी और अब अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।

भाजपा इस बार जयंत सिंह की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ गठबंधन कर पश्चिम उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर बढ़त हासिल करने की उम्मीद कर रही है जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए हाथ मिला लिया है।

Tags: लोस चुनाव : भाजपा की तमिलनाडु
Previous Post

उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा

Next Post

बिजली के करंट की चपेट में आए पिता को बचाने के प्रयास में 25 वर्षीय बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

बिजली के करंट की चपेट में आए पिता को बचाने के प्रयास में 25 वर्षीय बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group