Saturday, May 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सांसद रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

admin by admin
April 18, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन शुक्ला को अपनी बेटी का पिता बताने वाली महिला, उसकी पुत्री समेत छह लोगों के खिलाफ जबरन वसूली तथा अन्य कई गंभीर आरोपों में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बुधवार को बताया कि रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला की तहरीर पर यह मुकदमा मंगलवार देर रात दर्ज किया गया।

मुकदमे में रवि किशन को अपनी बेटी का पिता बताने वाली महिला अपर्णा ठाकुर, उसके पति राजेश सोनी, बेटी शेनोवा सोनी, बेटे सौनक सोनी, सपा नेता विवेक कुमार पांडे और खुर्शीद खान नामक एक कथित पत्रकार को आरोपी बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 120-ब (साजिश रचने), 195 (किसी को सात साल या उससे अधिक की सजा कराने के लिए झूठे साक्ष्य प्रस्तुत करना), 386 (डरा कर जबरन वसूली करना), 388 (दंडनीय अपराध का आरोप लगाने की धमकी देकर वसूली करना), 504 (शांति भंग करने के मकसद से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रीति ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि उसके अंडरवर्ल्ड माफिया से संबंध हैं। उसने 20 करोड रुपये की रंगदारी मांगी थी और धमकी दी थी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो वह रवि किशन को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसा कर उनकी छवि धूमिल कर देगी।

तहरीर के मुताबिक इस मामले की मुंबई में पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन इसके बावजूद अपर्णा नहीं मानी और 15 अप्रैल को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके पति रवि किशन पर मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी बेटी का पिता बताया।

तहरीर के मुताबिक इस पूरे षडयंत्र में अपर्णा, उसके पति राजेश, बेटी शेनोवा और बेटे सौनक के साथ-साथ सपानेता विवेक कुमार पांडे और खुर्शीद खान नामक पत्रकार भी शामिल है।

पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि अपर्णा ने गत सोमवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रवि किशन को अपनी बेटी का पिता बताते हुए आरोप लगाया था कि वह बेटी को सामाजिक और सार्वजनिक तौर पर ‘स्वीकार’ नहीं कर रहे हैं।

अपर्णा ने चेतावनी दी थी कि वह इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। उसने से मुख्यमंत्री से भी बेटी को न्याय दिलाने का गुहार लगाई थी।

महिला ने कहा, ‘‘मेरी बिटिया रवि किशन की पुत्री है और उसे उसका अधिकार व हक मिले। मेरी यह मांग है कि बेटी को या तो वह ‘एडाप्ट’ करें, या उसे उसका कानूनी अधिकार दें और इसके अलावा मेरी कुछ भी मांग नहीं है।”

पत्रकारों के सवाल के जवाब में अपर्णा ने कहा था कि रवि किशन जब सामने होते हैं तो उसके साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करते हैं लेकिन सार्वजनिक तौर पर बेटी को स्वीकार नहीं कर रहे।

महिला ने दावा करते हुए कहा था, ‘मेरी उनसे शादी हुई है। मैं उनकी धर्मपत्नी हूं। दोस्तों और परिवार के सामने उन्होंने सिंदूर लगाया और मंगलसूत्र पहनाया।”

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रवि किशन को पुन: गोरखपुर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Tags: सांसद रवि किशन पर आरोप
Previous Post

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए, तीन जवान घायल, 25 लाख का इनामी शंकर राव ढेर, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण केंवट कर रहे थे टीम को लीड

Next Post

अनंतनाग में आतंकियों ने बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी

Next Post

अनंतनाग में आतंकियों ने बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी

Recent Posts

  • सुलतानपुर में मस्जिद के कमरे में मदरसे के छात्र ने की आत्महत्या
  • मेरठ में पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, 24 घंटे में गिरफ्तार
  • Ayodhya में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का चाबुक: 24 चौकी इंचार्ज समेत 27 दरोगा इधर से उधर, चौकी चौक इंचार्ज बने मनोज त्रिपाठी
  • नेपाल के रोल्पा जिले में जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी; कम से कम 20 लोगों की मौत
  • अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों की 167 कन्या का हुआ सामूहिक विवाह, मिली 85 हजार की सहायता

Recent Comments

  1. how xenical works on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  2. levitra vs viagra on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. creon generic date on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  4. goodrx tadalafil discount on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  5. omeprazole and vomiting on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

सुलतानपुर में मस्जिद के कमरे में मदरसे के छात्र ने की आत्महत्या

सुलतानपुर में मस्जिद के कमरे में मदरसे के छात्र ने की आत्महत्या

May 2, 2026
मेरठ में पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, 24 घंटे में गिरफ्तार

मेरठ में पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, 24 घंटे में गिरफ्तार

May 2, 2026
अयोध्या: तीन सीओ व पांच थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जारी किया आदेश

Ayodhya में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का चाबुक: 24 चौकी इंचार्ज समेत 27 दरोगा इधर से उधर, चौकी चौक इंचार्ज बने मनोज त्रिपाठी

May 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in