Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में भाजपा का घोषणापत्र जारी; जाने घोषणा पत्र के वादे

admin by admin
April 14, 2024
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी अपने घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है।

इस संकल्प पत्र का शीर्षक ‘मोदी की गारंटी’ है और यह गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संकल्प पत्र भी सौंपे।

इस अवसर पर घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा ने देशवासियों से किया हर वादा और हर संकल्प को हमने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा किया है।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सहित कई अन्य मुद्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो हम कहते हैं, वह करते हैं। जनता को भी इस पर भरोसा है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।’’

सिंह ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र के माध्यम से समाज के हर वर्ग के कल्याण और ‘‘संकल्पित एवं सशक्त भारत’’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी की गारंटी चौबीस कैरेट सोने की तरह होती है। पूरा विश्वास है कि यह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मददगार साबित होगा।’’

सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत’ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के मन में पूरी स्पष्टता है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह इसे पूरा करके रहेंगे।

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए विभिन्न माध्यमों से पंद्रह लाख से अधिक सुझाव आए।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में जो काम हुए हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि ‘मोदी की गारंटी’ गारंटी पूरा होने की गारंटी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सबको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि भाजपा और शुरू में जनसंघ काल से एक विचारधारा आधारित पार्टी होने के नाते, उन विचारों को लगातार आगे बढ़ाते हुए वैचारिक अधिष्ठान की यात्रा में हम सब लोग सम्मिलित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब चुनाव आता है, तो उसी वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने का काम हम सब लोगों ने किया है।’’

घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने के लिए पार्टी ने पिछले दिनों राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय एक समिति गठित की थी। समिति ने कुछ बैठकों के बाद और संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया है।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू और अर्जुनराम मेघवाल के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कुल 27 नेता इस समिति के सदस्य हैं।

BJP घोषणा पत्र के वादे

  1. 2047 तक भारत विकसित देश बनाएंगे।
  2. 3 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे।
  3. मुफ्त राशन, पानी और गैस देंगे।
  4. यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे।
  5. भारत की सभी भाषाओं में उच्च शिक्षा पर जोर होगा।
  6. कई वंदे भारत ट्रेनें चलाएंगे।
  7. पेट्रोल आयात को कम करेंगे।
  8. युवाओं को रोजगार पर जोर होगा।
  9. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू करेंगे।
  10. मुफ्त राशन की योजना अगले 5 साल लागू रहेगी।
  11. EV तकनीक बढ़ाने पर जोर होगा।
  12. 70 साल के ऊपर के सारे बुजुर्ग आयुष्मान योजना के दायरे में होंगे। उन्हें 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
  13. PM आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर और बनाए जाएंगे।
  14. पाइप से सस्ती रसोईं गैस घर-घर पहुंचाने के लिए काम करेंगे।
  15. बिजली बिल जीरो करने और उससे कमाई करने के लिए काम करेंगे।
  16. मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया जाएगा।
  17. स्वनिधि योजना का दो तरह से विस्तार होगा। कर्ज की लिमिट 50 हजार से ज्यादा की जाएगी। इसे गांव-गांव तक के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए खोला जाएगा।
  18. दिव्यांगों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
  19. ट्रांसजेंडर भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाए जाएंगे।
  20. सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति के लिए अभियान चलाएंगे।
  21. सब्जी के उत्पादन और स्टोरेज के लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे।
  22. सहकारिता से समृद्धि के रास्ते पर चलेंगे।
  23. दलहन में आत्मनिर्भरता पर फोकस करेंगे।
  24. ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने पर जोर देंगे।
  25. किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी।
  26. एक देश एक चुनाव लागू करेंगे।
  27. ECO टूरिज्म के नए सेंटर बनेंगे।

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होने हैं। मतों की गिनती 4 जून को होगी।

Tags: भाजपा का घोषणापत्र जारी
Previous Post

अयोध्या: चोरी के ट्रैक्टर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

Gujarat में व्यापारी दंपत्ति बने सन्यासी, करोड़ों की संपत्ति का किया दान

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

Gujarat में व्यापारी दंपत्ति बने सन्यासी, करोड़ों की संपत्ति का किया दान

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group