लखनऊ, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का आज गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने 85 की उम्र में अंतिम सांस ली है। फेफड़े की बीमारी से जूझ रही ओपी राजभर की मां ने लखनऊ के केजीएमयू में अंतिम सांस ली।
ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार को) वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।



