अयोध्या, कोतवाली रुदौली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ अयोध्या नेशनल हाइवे पर मुजफ्फर पुर के निकट टाटी बाबा के सामने अनुराग जायसवाल की बेल्डिंग की दुकान पर ट्राली में भूसा भरने के लिए चारो तरफ लोहे की जाली लगवाने के लिए खड़ी कर दिया था।
जहां पर मिस्त्री द्वारा जाली लगवाने का काम किया जा रहा था लेकिन 7/8 अप्रैल की रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा ट्राली को चोरी कर लिया गया।घटना की जानकारी सुबह दुकान मालिक द्वारा ट्राली मालिक को दी गई।
जिसके बाद ट्राली मालिक विवेक कुमार सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट राम नगर धौरहरा थाना रौनाही ने मामले की शिकायत कोतवाली रुदौली में तहरीर देते हुए की है।
इस संबंध में रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।


