महोबा जिले की पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 216 स्मार्ट टीवी और छह एयर कंडीशन बरामद किये गए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई है।
महोबा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग मशूहर ई-कॉमर्स कंपनियों से ऑनलाइन खरीद-फरोख्त कर धोखाधड़ी कर महंगे टीवी, एसी और मोबाइल फोन इकट्ठा कर बेचते हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में बृहस्पतिवार को राम कथा मार्ग और मझलवारा गांव में छापेमारी कर उमाशंकर, अजय पाल, लवकेश विश्वकर्मा, आकाश अहिरवार और रविंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अलग-अलग कंपनियों के 216 स्मार्ट टीवी, छह एसी, चार वाशिंग मशीन और 17 स्मार्ट फोन समेत अन्य सामान बरामद किया।


