अयोध्या रामनवमी की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, रामनवमी के पर्व पर अनवरत राम मंदिर खोलने के लिए ट्रस्ट से जिला प्रशासन ने अनुरोध किया।
डीएम नीतीश कुमार ने, देशवासियों से अपील कर कहा राम मंदिर में दर्शन और अयोध्या में श्रद्धालुओं की एक क्षमता है। श्रद्धालु अपनी-अपनी जगह पर रामनवमी मनाये।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोग से अनुरोध किया वे अलग-अलग तिथियो पर अयोध्या आये और सुविधाजनक रामलला का दर्शन करे।
बता दे रामनवमी पर प्रशासन ने नगर निगम से जगह-जगह शेड लगाने के लिए कहा गया। मेला क्षेत्र में अस्थाई मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। पार्किंग के लिए 35 स्थान चिन्हित,किये गए है।
रामनवमी आगामी 17 अप्रैल को मनाया जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी, दिव्य और भव्य मंदिर में मनाया जाएगा।
भगवान राम का पहला जन्मोत्सव, 50 लाख श्रद्धालुओ के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।


