Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya Ramotsav में लोकधुनो का रंग: बड़ा नीक लागे राघव जी कय गऊवां

( रामोत्सव रंगा जन्मोत्सव के उल्लास में/लोकधुनो से गूंज रहा है तुलसी उद्यान)

admin by admin
March 30, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या रामोत्सव के रंग में अब जन्मोत्सव का भी रंग मिल गया है जो श्रद्धालुओं की आस्था के साथ मिल कर और भी गाढ़ा हो रहा है। तुलसी उद्यान में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश लोक जनजाति और संस्कृति संस्थान लखनऊ के सांस्कृतिक मंच से राम जन्म, भजनों, नृत्यों की धारा बह रही है।

गाजीपुर से आए मिथिलेश कुमार राही ने अपनी प्रस्तुति का आरम्भ पारंपरिक देवी गीत निमिया के डाल मईया से करके नवरात्र के आगमन की सूचना दी इसके बाद राम नाम हउव, आईसन दवाई गाकर दर्शको को राम राम का पान कराया तो सभी भक्ति भाव में डूब गए।  अवध की बधाई बधाइयां बाजे, आंगने में ,बधाइयां बाजे गाकर राम जन्म पर अवधी परंपरा से परिचित कराया।

रामजन्म पर सोहर सुनाया आज अवध आंगनइया हो बाजे, आनन्द बधाइयां तो सभी उल्लास से भर गए। अयोध्या नगरी के वैभव पर मुग्ध भक्तो के भावो को प्रकट करते हुए सुनाया बड़ा नीक लागे,राघव जी कय गऊवां तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। आदर्श उपाध्याय,जितेंद्र कुमार,अनिरुद्ध,रंजीत कुमार और प्रशांत मिश्र ने संगत किया।

अगली प्रस्तुति के लिए मंच पर दूरदर्शन और आकाशवाणी की ग्रेडेड कलाकार संगीता मिश्र ने पारंपरिक और लोकप्रिय लोकगीतों को प्रस्तुत किया। सजा दो घर को गुलशन का,मेरे घर राम आएं है गाकर अयोध्या में पसरे खुशी के वातावरण को स्वर दिया।

इसके बाद भगवान राम के सौंदर्य को वर्णित करता आज मिथिला नगरिया निहाल सखियां, चारो दूल्हा में बड़का कमाल सखियां गया तो सभी सुनकर ही निहाल हो गए। अपने मीठे स्वर में कलाकार ने पूर्वी में राम आगमन की प्रतीक्षा को सुनाया उड़ती चिरैया से पूछे कौशल्या मइया तो सभी भावुक हो गए। भावुकता के इस वातावरण को होली खेले रघुनंदन अवध मा,होली खेले रघुनंदन सुनाकर सभी को राम रंग में रंग दिया। संगत कर्ताओ में ऑर्गन पर दीपक कुमार,ढोलक पर नंदन भट्ट, बांसुरी पर राजनाथ, ऑक्टोपैड पर सुनील कुमार ने साथ दिया।

विभिन्न प्रान्तों से आए श्रद्धालुओं के समक्ष मंच पर आकाशवाणी दूरदर्शन की कलाकार इंदु सारस्वत ने विंध्यवासनी त्रिपाठी और रेखा मिश्र के साथ देवी गीत से अपनी प्रस्तुति का आरम्भ किया। इसके बाद उल्लास और भक्ति में सराबोर वातावरण में कलाकारो ने बृज का रसिया, होली आयी रे कन्हाई सुनाकर सभी को नृत्य करने पर विवश कर दिया।

इसी रंग में अवध की होली के मर्यादित रूप को पारंपरिक अवधी होली खेले खेल होली,रघुनंदन गाकर होली के अवधी रंग से सभी को दिखाया। त्रेता से द्वापर की होली की भिन्नता को बखानता नंदलाला मोर जाएं लोकगीत सभी को मोह गया और फिर इन्हीं कलाकारो ने आध्यात्मिक रंगो की होली की छटा भीजत चुनरी रंग डारो ना गाकर बिखेरी। अपने सधे स्वरों में कलाकारो ने हुल्लारा सुनाया मारो ना हमे पिचकारी तो पांडाल में परंपराओं के रंग बिखर गए।

रेखा मिश्र ने लोकगीतों और होरी पर नृत्य भी किया। संगतकारों में संतोष तिवारी, दिलीप त्रिवेदी, शैलेन्द्र सिंह, वासुदेव कृष्ण ने साथ दिया।

कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने किया। सभी कलाकारो का सम्मान उत्तर प्रदेश लोक जनजाति एवम संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी और सहायक निदेशक संस्कृति विभाग लखनऊ तुहिन द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रान्तों से आए भारी संख्या में श्रद्धालु और संतजन उपस्थित रहे।

Tags: Ayodhya Ramotsav में लोकधुनो
Previous Post

PM Modi रविवार को मेरठ में रैली को संबोधित कर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे

Next Post

Nilgiri: DMK leader Raja की कार की जांच में ढिलाई बरतने पर उड़न दस्ते का अधिकारी निलंबित

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
Next Post

Nilgiri: DMK leader Raja की कार की जांच में ढिलाई बरतने पर उड़न दस्ते का अधिकारी निलंबित

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group