अयोध्या,-मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया प्रारम्भ करते हुए दिनांक 16 मार्च 2024 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहने/निर्वाचन अवधि में समस्त शासकीय कार्यालय से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल की तस्वीर के अतिरिक्त अन्य समस्त राजनेताओं की तस्वीर हटवाये जाने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने सभी मण्डलीय अधिकारियों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत समस्त शासकीय कार्यालय से नेताओं की तस्वीर हटाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।
उक्त जानकारी अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी ने दी है।








