Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रथम चरण: आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक कुल 46 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

admin by admin
March 27, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के 42 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव-2024 के प्रथम चरण की आठ सीट के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले चरण के लिए अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों के 46 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। मंगलवार को कुल 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पहले 22 मार्च को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

आठ संसदीय क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को जिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया उनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के इमरान मसूद, बहुजन समाज पार्टी के माजिद अली और स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में राशिद खान एवं शबनम के नाम शामिल हैं।

इसी प्रकार कैराना लोकसभा सीट में मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिनमें समाजवादी पार्टी से इकरा चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से श्रीपाल, समाजवादी पार्टी से वैकल्पिक प्रत्याशी नाहिद हसन, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से प्रीती कश्यप, अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी से विक्रम सैनी, आजाद अधिकार सेना से ओमवीर तथा स्वतंत्र प्रत्याशी मनोज राना शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिनमें भारतीय जनता पार्टी से संजीव कुमार बालियान, समाजवादी पार्टी से हरेन्द्र सिंह मलिक, बहुजन समाज पार्टी से दारा सिंह प्रजापति, जयसमता पार्टी से नील कुमार, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी से ओमपाल सिंह, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से कविता, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से नन्द किशोर पुण्डीर तथा चार स्वतंत्र प्रत्याशी शामिल है। इन चार स्वतंत्र प्रत्याशियों के नाम गौतम आनन्द, प्रदीप कुमार, चरन सिंह और राजकिशोर गर्ग हैं।

इसी प्रकार बिजनौर लोकसभा सीट में आज मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिनमें बहुजन समाज पार्टी से विजेन्द्र सिंह, मजदूर किसान यूनियन पार्टी से रामधन सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से राजपाल, मजलूम समाज पार्टी से फरमान के नाम शामिल हैं।

रिणवा के मुताबिक, नगीना (अ.जा.) लोकसभा सीट से अब तक कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया है जिनमें से तीन ने मंगलवार को नामांकन किया। इन प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी से सुरेन्द्र पाल सिंह, समाजवादी आंदोलन पार्टी से धरमवीर सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रटिक) से रवीन्द्र भारती के नाम शामिल हैं।

मुरादाबाद लोकसभा सीट से अब तक कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें से पांच प्रत्याशियों ने आज मंगलवार को नामांकन किया जिनमें भारतीय जनता पार्टी से सर्वेश कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी से मो. इरफान, समाजवादी पार्टी से डॉ. एसटी हसन, भारतीय बहुजन समता पार्टी से ओंकार सिंह तथा स्वतंत्र प्रत्याशी साधना सिंह हैं।

रामपुर लोकसभा सीट में मंगलवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें परचम पार्टी ऑफ इण्डिया से सैफत अली खान, जनसेवा सहायक पार्टी से जगत सिंह, लेबर पार्टी ऑफ इंडिया से अब्दुल कादर, स्वतंत्र प्रत्याशी अशोक कुमार और शिवप्रसाद शामिल हैं।

पीलीभीत लोकसभा सीट से अब तक कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है जिनमें से तीन ने मंगलवार को नामांकन किया। इन प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी से अनीस अहमद खान (फूल बाबू), समाजवादी पार्टी से भगवत सरण गंगवार, स्वतंत्र प्रत्याशी आदर्श पांडेय शामिल हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव के लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी की गई थी और 27 मार्च नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। नामांकन का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के मध्य निर्धारित है।

नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जायेगी और 30 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।

उत्तर प्रदेश की सभी निवार्चन क्षेत्रों के वास्ते चार जून को मतगणना की जायेगी।

रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 मतदाता तीसरे लिंग के हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7693 मतदान केंद्र हैं।

Tags: प्रथम चरण: आठ लोकसभा
Previous Post

बुलंदशहर में छात्राओं से आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Next Post

मीडिया संगठनों ने फोटो पत्रकारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
Next Post

मीडिया संगठनों ने फोटो पत्रकारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group