अयोध्या, तहसील रुदौली क्षेत्र के एक गाँव में खलिहान की भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर हल्का लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने आरोप पत्र देकर गांव की तैनाती से हटा कर ऑफिस अटैच कर दिया है।
तहसील क्षेत्र के कुढ़ा सदात गांव के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 27 से सटी गाटा संख्या 420/0138 हेक्टेयर राजस्व अभिलेख में खलिहान दर्ज है।गांव के रसूखदार रियाज अहमद पुत्र मशिउद्दीन खलिहान की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे थे जिसकी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई थी।
आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की। जिसपर उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने नाराजगी जताई और हल्का लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लेखपाल को आरोप पत्र देकर गाँव की तैनाती से हटा कर ऑफिस अटैच कर दिया।
सूत्रों की मानें तो आरोपी रियाज़ के विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही की जा सकती है जिसके अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध जल्द ही मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।


