Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: जिलाधिकारी नितीश कुमार ने धारा रोड में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जा रहे साकेत सदन के विकास कार्यो की समीक्षा

admin by admin
March 6, 2024
in अयोध्या
0

अयोध्या, जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के किनारे धारा रोड के समीप पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जा रहे साकेत सदन के विकास कार्यो के प्रगति की समीक्षा की।

इस अवसर पर कार्यदायी संस्था उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0, निर्माण इकाई-11 ने बताया कि साकेत सदन के पर्यटन विकास का 58 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि साकेत सदन परिसर में टिकट काउन्टर का कार्य स्लैब स्तर तक पूर्ण एवं शोविनियर शाॅप (बी-2) का कार्य पूर्ण है। मुख्य भवन के स्लैब का कार्य प्रगति पर है, टाइलेट के स्लैब का भी कार्य पूर्ण है। इंट्रेंस प्लाजा का कार्य प्रगति पर है। इण्टरपीटेशन वाल के सुपर स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण है तथा शेष कार्य प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने समस्त कार्यो को संरक्षण तकनीक से कुशल कारीगरों के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराने तथा निर्धारित समयावधि में समस्त कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या में ऐतिहासिक भवनो को सजाने-सवाॅरने का कार्य चरणबद्ध रूप से प्रगति पर है। इसी के क्रम में साकेत सदन परिसर में 1756 से 1775 ई0 के मध्य निर्मित ऐतिहासिक भवनो का जीर्णोद्धार उसके निर्माण के समय प्रयोग की गई सामाग्रियो से ही किया जा रहा है, इसका सम्पूर्ण कार्य चूना, सुर्खी, शीशा, मेथी, उड़द की दाल, गोंद/गूगल, बेलगिरी पाउडर आदि पदार्थो/निर्माण सामाग्रियो को मिलाकर बनाये गये मोटार/मसाले का ही प्रयोग किया जा रहा है, जिसके पूर्ण होने पर इन भवनों की भव्यता एवम् प्राचीनता दिखाई देगी और पर्यटकों को एक और सुंदर पर्यटन स्थल उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि अयोध्या एक वैश्विक केन्द्र बन रहा है। यह वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन नगरी के रूप में तेजी से उभर रहा है। इसी के क्रम में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जा रहे साकेत सदन में स्थित मुख्य भवन में रेस्टोरेंट विकसित किया जा रहा है। यहां आगन्तुकों हेतु मनोरंजन के लिए ओपेन एयर थियेटर होगा। एक भवन में म्यूजियम काम्पलेक्स भी बनाया जायेगा, जिसमें ऐतिहासिक वस्तुओं एवं साहित्यों को संजोया जायेगा।

साकेत सदन में इण्टर पटेशन वाल, इंट्रेंस प्लाजा के साथ ही परिसर में लैण्ड स्केपिंग कर आकर्षक फूल-पौधे व कोवोल स्टोन के पाथ-वे सहित विभिन्न कार्य किये जायेंगे तथा भवनों पर आकर्षक मुखोटा रोशनी भी की जायेगी।

Tags: Ayodhya: जिलाधिकारी
Previous Post

संदेशखालि हमला मामला : सीबीआई ने दो और मामलों की जांच अपने हाथ में ली, कुल तीन प्राथमिकी

Next Post

Rameshwaram Cafe blast: NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने पर 10 लाख रुपये नकद इनाम का ऐलान

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
Next Post

Rameshwaram Cafe blast: NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने पर 10 लाख रुपये नकद इनाम का ऐलान

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group