अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर विशाल यादव की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रितेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैंट थाना क्षेत्र के मशीनिया कृष्णा नगर कॉलोनी में 25 फरवरी की देर रात बरात से वापस लौटते समय टोनिया मऊ यदुवंशपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विशाल यादव पुत्र रामबली यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
आरोपियों की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष कैंट संजय मौर्य ने बताया कि विवेचना के दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर निवासी रितेश यादव व रिंकू का नाम प्रकाश में आया था।
एसओ कैंट संजय मौर्या ने बताया कि आरोपी रितेश यादव व मृतक विशाल सिंह व उसका पिता रामबली साथ में प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। पूनम नाम की महिला की जमीन में विवाद था। विशाल के कहने पर रितेश यादव ने 2 लाख रूपये पूनम को दिए। तथा कोर्ट का निर्णय आने के बाद एग्रीमेंट करने की बात हुई। जनवरी में कोर्ट का निर्णय आया परन्तु पूनम द्वारा जमीन का एग्रीमेंट नही किया गया। रितेश के पूछने पर वह रामबली के कहने पर ही एग्रींमेंट करने की बात कहती थी। घटना से नाराज हो कर 26 फरवरी को रितेश यादव ने विशाल की गोली मार कर हत्या कर दी।
एसएसपी राजकरन नैयर ने बताया कि खुलासे की लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर किया। जवाबी कार्यवाही में उसके पैर में गोली लगी है। एक वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. प्र0नि0 श्री संजय मौर्य थाना कोतवाली कैण्ट, अयोध्या
2. उ0नि0 अमरीश त्रिपाठी प्रभारी सर्विलांश सेल/एसओजी टीम जनपद अयोध्या
3. उ0नि0 राम खेलाडी थाना कोतवाली कैण्ट, अयोध्या
4. उ0नि0 शिवानन्द यादव थाना कोतवाली कैण्ट, अयोध्या
5. हे0का0 चन्द्रभान यादव सर्विलांश सेल जनपद अयोध्या
6. हे0का0 सौरभ सिंह सर्विलांश सेल जनपद अयोध्या
7. हे0का0 ज्ञानप्रकाश यादव थाना कोतवाली कैण्ट, अयोध्या
8. हे0का0 ओमप्रकाश सिंह थाना कोतवाली कैण्ट, अयोध्या
9. का0 सुनील यादव सर्विलांश सेल जनपद अयोध्या
10. का0 आनन्द कुमार प्रजापति सर्विलांश सेल जनपद अयोध्या
11. का0 आनन्द धर तिवारी सर्विलांश सेल जनपद अयोध्या
12. का0 अनन्त कुमार सर्विलांश सेल जनपद अयोध्या
13. का0 अश्वनी राय एसओजी टीम जनपद अयोध्या
14. का0 अंकित राय एसओजी टीम जनपद अयोध्या
15. का0 अरूण कुमार एसओजी टीम जनपद अयोध्या
16. का0 शशिकान्त यादव एसओजी टीम जनपद अयोध्या
17. का0 उमेश कुमार पाल थाना कोतवाली कैण्ट, अयोध्या


