अयोध्या, यातायात पुलिस ने विभाग की छवि सुधारने की कोशिश के तहत ई-रिक्शा चालकों की मनमाने किराए पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है। जिसके बाद ई-रिक्शा बाहर से आने वाले श्रधालुओ से मनमर्जी रूपये नही वसूल कर पायेगे।
अयोध्या की आज यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा वालों के लिए रेट सूची जारी कर दी गई है। यातायात पुलिस द्वारा जारी ई-रिक्शा चालक मिनिमम किराया ₹10 फिक्स किया है। साथ ही टेढ़ी बाजार से नया घाट, रामपथ व राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा संचालन वर्जित किया गया है।
बता दे ई-रिक्शा चालक अभी तक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूल रहे थे।
देखे लिस्ट..



