लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा के उम्मीदवारों की यह पहली सूची है। इस सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसमें 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है जबकि 50 से कम उम्र के 47 युवाओं को टिकट दिया गया है। भाजपा की सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री का भी नाम शामिल है। भाजपा की पहली सूची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा 34 मंत्रियों के भी नाम है। अरुणाचल पश्चिम से किरण रिरिजू को टिकट मिला है।
भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की सूची। उत्तर प्रदेश 51 बंगाल 20 मध्यप्रदेश 24 गुजरात 15 राजस्थान 15 केरल 12 तेलंगाना 9 असम 11 झारखंड 11 छत्तीसगढ़ 11 दिल्ली 5 जम्मू कश्मीर 2 उत्तराखंड 3 अरुणाचल प्रदेश 2 गोआ 1 त्रिपुरा 1 अंडमान निकोबार 1 दमन दीव 1
29 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की गरिमामयी उपस्थिति में और श्री जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था।
बैठक के दौरान 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश के 195 सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार के नामों मंजूरी दी गई।… pic.twitter.com/54N6tZxt8T
— BJP (@BJP4India) March 2, 2024


