Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा जली हुई कार में खुला सच: ट्रांसपोर्टर की हत्या में प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार

admin by admin
March 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मथुरा जिले के फरह क्षेत्र में सुनसान इलाके में एक जली हुई कार से शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने मृतक की कथित प्रेमिका एवं उसकी मां को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले सोमवार को फरह क्षेत्र में जली हुई एक कार मिली थी जिसके अंदर पूरी तरह झुलसा हुआ शव पाया गया था। उनके अनुसार जांच में पता चला है कि वह शव आगरा में रहकर ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले हाथरस के मूल निवासी पुष्पेंद्र यादव का था।

पाण्डेय ने बताया कि मामले की परतें खुलने पर इस वारदात के सिलसिले में पुष्पेंद्र की कथित प्रेमिका आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली डॉली (20) और उसकी मां भूरी देवी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उनके मुताबिक मामले के मुख्य अभियुक्त डॉली के पिता अवधेश यादव तथा अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवधेश यादव और उसकी पत्नी भूरी देवी ने अपनी बेटी डॉली के जरिये पुष्पेंद्र को अपने यहां बुलाया था और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या करने के बाद शव को कार में रखकर जला दिया था। उनके अनुसार इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अवधेश और उसका परिवार पुष्पेंद्र से इसलिए नाराज था कि क्योंकि उसका डॉली से प्रेम प्रसंग था और वह उसे एक बार बहका कर अपने साथ ले गया था। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

पाण्डेय ने बताया कि अवधेश ने अपनी बेटी की शादी किसी दूसरी जगह तय कर उससे पीछा छुड़ाना चाहा तो पुष्पेंद्र उन लोगों पर डॉली की शादी अपने साथ कराने का दबाव बनाने लगा था और उसने डॉली के साथ अपने संबंधों की जानकारी उसकी होने वाले ससुराल वालों को भी दे दी थी, फलस्वरूप शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक इसी के चलते अवधेश का परिवार उससे बदला लेना चाहता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवधेश मथुरा के उस भूरा गैंग का सदस्य था, जो अपहरण, फिरौती, हत्या, हत्या के प्रयास जैसे जघन्य वारदातों के लिए आगरा, मथुरा, अलीगढ़, भरतपुर व धौलपुर आदि जनपदों में कुख्यात था।

पुलिस अब अवधेश सहित इस हत्याकाण्ड में उसकी मदद करने वाले उसके बड़े भाई राजेश एवं उसके दामाद गौतम की तलाश कर रही है।

Tags: मथुरा जली हुई कार
Previous Post

Ayodhya: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए लेखा टीम का किया गठन, जाने

Next Post

तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम : परखी लोकसभा चुनाव की तैयारियां

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
Next Post

तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम : परखी लोकसभा चुनाव की तैयारियां

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group