Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड, तीन गिरफ्तार, 50 किलोग्राम रसायन जब्त

admin by admin
February 25, 2024
in देश
0

नयी दिल्ली, तीनों लोगों की गिरफ्तारी तथा मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल आने वाले 50 किलोग्राम रसायन की जब्ती के साथ एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को नष्ट किया गया है। यह रसायन ‘मिक्स फुड पाउडर’ और सूखे नारियल में छिपाकर आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड भेजा जा रहा था। एनसीबी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उप महानिदेशक (डीडीजी) ज्ञानेश्वर सिंह ने एक बयान में बताया कि इस संघीय मादक पदार्थ निरोधक एजेंसी और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की संयुक्त टीम ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अधिकारियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क को तोड़ा है।

उन्होंने कहा कि चार महीने पहले इन दोनों देशों के अधिकारियों ने सूचना दी थी कि भारत से सूखे नारियल के पाउडर में छिपाकर ‘भारी मात्रा’ में स्यूडोइफेड्राइन उनके यहां भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी ड्रग प्रवर्तन प्रशासन से सूचना मिली कि इन खेपों का स्रोत दिल्ली है।

सिंह ने बताया कि एनसीबी और विशेष शाखा के अधिकारियों ने कड़ियों को जोड़ा तथा 15 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली के बसई दारापुरा क्षेत्र में एक गोदाम पर छापा मारा । उन्होंने बताया कि गोदाम से 50 किलोग्राम स्यूडोइफेड्राइन जब्त किया गया जिसे विभिन्न अनाजों के ‘फुड मिक्स’ के खेप में छिपाया जा रहा था। उनके अनुसार इस सिलसिले में तमिलनाडु के तीन लोगों को पकड़ा गया।

सिंह ने कहा, ‘‘ इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड की पहचान एक तमिल फिल्म निर्माता के रूप में हुई है जो फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है ताकि स्यूडोइफेड्राइन के स्रोत का पता लगाया जा सके।’’

डीडीजी के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों ने एनसीबी को बताया कि पिछले तीन सालों में उनके द्वारा स्यूडोइफेड्राइन की कुल 45 खेप भेजी गयी हैं। उनमें 3500 किलोग्राम से अधिक स्यूडोइफेड्राइन शामिल था जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2000करोड़ रुपये है। स्यूडोइफेड्राइन का इस्तेमाल मेथामफेटामाइन बनाने में किया जाता है।

Tags: मादक पदार्थ रैकेट
Previous Post

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को लगा झटका, पार्टी के सांसद रितेश पांडे ने दिया इस्तीफा

Next Post

कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा ब्लास्ट, 4 लोगों की हुई मौत

Related Posts

क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
Next Post

कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा ब्लास्ट, 4 लोगों की हुई मौत

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group