Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गन्‍ने का एफआरपी बढ़ाये जाने पर यूपी के किसानों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

admin by admin
February 22, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

केन्‍द्र सरकार द्वारा गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) में 25 रुपये का इजाफा करके उसे 340 रुपये प्रति क्विंटल किये जाने पर किसानों और उनके नेताओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता धर्मेंद्र मलिक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गन्‍ने का एफआरपी बढ़ाने के केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल के निर्णय से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब के किसानों को कोई फायदा नहीं होगा क्‍योंकि इन प्रदेश में राज्‍य सरकारें ही गन्‍ने का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य तय करती हैं। जब तक प्रदेश सरकारें अपने यहां एफआरपी के सापेक्ष राज्‍य परामर्शी मूल्‍य नहीं बढ़ाती हैं, तब तक इन राज्‍यों के किसानों को कोई लाभ नहीं मिलेगा।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बागपत जिला इकाई के अध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने केंद्र सरकार द्वारा गन्ने पर बढ़ाये गये एफआरपी की मात्रा पर नाखुशी जताते हुए कहा कि सरकार अपना ही वादा भूल गई है। उन्‍होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में मेरठ में एक जनसभा में गन्‍ने का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) 450 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा किया था।

गुर्जर ने कहा, ‘‘हम (किसान) भी उपभोक्ता हैं। सरकार को यह भी याद रखना चाहिए। हमें भी पेट्रोल, डीजल, खाद, बीज वगैरह खरीदना पड़ता है। ये सभी चीजें महंगी होती जा रही हैं। फिर गन्ने पर एमएसपी को किसानों की लागत के आधार पर बढ़ाया जाना चाहिए। अगर सरकारी कर्मचारियों का भत्ता महंगाई के आधार पर बढ़ता है तो फिर किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं किया जाता? हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि वह गन्ने की कीमत को लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।

सरकार ने बुधवार को अक्टूबर से शुरू होने वाले पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना उत्पादकों को मिलों द्वारा भुगतान की जाने वाली न्यूनतम कीमत को 25 रुपये बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया था। यह 2014 में सत्ता में आने के बाद से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा घोषित गन्ने के लिए उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) है।

शाहजहांपुर जिले के गन्ना किसान गुरवंत सिंह ने भी केन्‍द्र सरकार द्वारा एफआरपी में की गयी वृद्धि को ‘मामूली’ बताया।

उन्‍होंने कहा, ‘‘गन्ने की एफआरपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी एक बड़े फैसले की तरह लग सकती है, लेकिन असल में यह बहुत कम है। पिछले कुछ वर्षों में खेती की लागत लगभग दोगुनी हो गई है। सरकार को कम से कम एफआरबी में 70 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करनी चाहिए ताकि किसान अपनी लागत वसूल कर सकें।

दूसरी ओर, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता डॉ. राज कुमार सांगवान ने मेरठ में ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की तकलीफ को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इस बढ़ोतरी से किसानों को राहत मिलेगी।

हालांकि, रालोद नेता ने यह भी कहा कि जिस तरह से खेती की लागत बढ़ रही है, उसे देखते हुए एफआरपी को और बढ़ाया जा सकता था।

मेरठ में भाकियू के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने इस कदम का स्वागत किया। उन्‍होंने कहा, ‘‘गन्ने की एफआरपी 25 रुपये बढ़ाने का भारत सरकार का फैसला अच्छा है। लेकिन केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को इसका लाभ मिले।

उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को इसका फायदा तब ही मिलेगा जब केन्‍द्र सरकार उत्तर प्रदेश की सरकार को निर्देशित करेगी कि एफआरपी के सापेक्ष प्रदेश में राज्‍य परामर्शी मूल्‍य (एसएपी) को भी बढ़ाये। असल में तभी गन्ना किसानों को फायदा मिलेगा, अन्यथा ये सब दिखावा ही साबित होगा।

Tags: गन्‍ने का एफआरपी
Previous Post

अयोध्या: ट्रक और थार जीप की आमने-सामने भिड़ंत; दो की मौत

Next Post

फर्रुखाबाद में एक वकील ने ईंट से प्रहार कर माता-पिता की हत्या की

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
Next Post

फर्रुखाबाद में एक वकील ने ईंट से प्रहार कर माता-पिता की हत्या की

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group