Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच: बेचने के लिये शिमला ले जायी जा रही किशोरी मुक्‍त कराई गई, दो गिरफ्तार

admin by admin
February 22, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बहराइच जिले में नेपाल के सीमावर्ती रूपईडीहा चेकपोस्ट पर, लालच देकर बेचने के इरादे से शिमला ले जायी जा रही 17 वर्षीय एक नेपाली लड़की को संदिग्ध मानव तस्कर गिरोह के दो सदस्‍यों के कब्जे से मुक्‍त करा लिया गया। दोनों आरोपियों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के उप सेनानायक दिलीप कुमार ने बृहस्‍पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि बुधवार की शाम नेपाल के सीमावर्ती रूपईडीहा चेकपोस्ट पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नेपाल से भारत आ रहे मोटर साइकिल सवार नेपाल निवासी दो युवकों शशि राम खत्री और सुरेन्द्र दर्जी तथा उनके साथ बैठी एक नेपाली किशोरी को शक के आधार पर रोककर उनसे पूछताछ की थी।

कुमार के मुताबिक, पूछताछ में नेपाली युवकों ने बताया कि शशिराम खत्री और बरामद किशोरी पति-पत्नी हैं और सुरेन्द्र दर्जी शशिराम का दोस्त है। वे तीनों शिमला में एक साथ नौकरी करते हैं और वहीं जा रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि मानव तस्‍करी रोधी इकाई और मानव तस्करी रोकने के लिये काम कर रहे एक स्वैच्छिक संगठन (एनजीओ) के कार्यकर्ताओं ने जब तीनों से गहन पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि उसका शशिराम खत्री से एक साल पूर्व फेसबुक के जरिये संपर्क हुआ था।

कुमार ने बताया कि जांच में पता लगा है कि शशिराम और उसका दोस्त सुरेन्द्र लड़की को बेहतर रहन सहन और धन का लालच देकर बेचने के लिये शिमला लेकर जा रहे थे। वहां किसी खरीदार से धन लेकर उससे लड़की की शादी करायी जानी थी। हालांकि लड़की के परिजन को यह बात मालूम नहीं है।

उपसेनानायक ने बताया कि एनजीओ के लोगों ने नेपाल पुलिस को सीमा पर बुलाकर इसे मानव तस्करी का संदिग्‍ध मामला बताया, जिसके बाद किशोरी को एनजीओ द्वारा संचालित नेपाल के शांति पुनर्स्थापना गृह के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गये दोनों संदिग्ध नेपाली युवकों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Tags: बहराइच: बेचने
Previous Post

लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में बच्‍ची से बलात्‍कार; पीडि़ता की मां सहित मौलवी गिरफ्तार

Next Post

Fatehpur: बीमा राशि के लिए बेटा ने मां को उतारा मौत के घाट, चप्पल ने खोला राज

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
Next Post

Fatehpur: बीमा राशि के लिए बेटा ने मां को उतारा मौत के घाट, चप्पल ने खोला राज

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group