Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पंजाब-हरियाणा सीमा पर हिंसा में एक किसान की मौत, 12 पुलिसकर्मी घायल

admin by admin
February 22, 2024
in देश
0

चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प में 21 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई तथा लगभग 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

किसान नेताओं ने कहा कि 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ मार्च के शुरू होने के बाद से हुई झड़पों में यह पहली मौत है।

किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि मृतक की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के बलोके गांव निवासी शुभकरण सिंह (21) के रूप में हुई है।

पटियाला स्थित राजिंदर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एच.एस. रेखी ने संवाददाताओं को बताया कि तीन लोगों को खनौरी सीमा से अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक मृत था। रेखी ने कहा कि मृतक के सिर पर चोट लगी थी लेकिन उसकी मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल सकेगा।

उन्होंने कहा कि अन्य दो लोगों की हालत स्थिर है। पंजाब के किसान दिल्ली में प्रवेश करने के लिए शंभू और खनौरी सीमा पर अवरोधकों की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

खनौरी में किसानों ने दावा किया कि आंसू गैस के गोले के अलावा हरियाणा पुलिस ने रबड़ की गोलियां भी चलाईं।

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खनौरी सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया, जिससे पुलिस के 12 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने खनौरी सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को घेरने के बाद पराली पर मिर्च पाउडर डाला और आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि जहरीले धुएं से इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उन्हें आंखों में जलन का सामना करना पड़ा।

हरियाणा पुलिस ने किसानों से शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से आग नहीं लगाने का भी आग्रह किया क्योंकि धुएं से दृश्यता कम हो जाती है और पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कत होती है।

प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से ‘बल’ प्रयोग करने के लिए हरियाणा पुलिस की आलोचना करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि एक तरफ सरकार उनसे बातचीत करना चाहती है जबकि दूसरी तरफ एक मां का बेटा है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कर्ज माफी पर कानून के लिए आया था अपनी जान गंवा बैठा।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि एक युवा किसान की मौत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बल प्रयोग किया गया। उन्होंने हरियाणा पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा, ”यह लोकतंत्र की हत्या है।”

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने युवा किसान की मौत को ‘बेहद दुखद’ करार दिया।

बादल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”खनौरी सीमा पर हरियाणा पुलिस की गोलीबारी में मौर (बठिंडा) के युवक शुभकरण सिंह की मौत से पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। दो बहनों के इकलौते भाई की मौत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का षड्यंत्र जिम्मेदार है।”

बादल ने आरोप लगाया, ”दूसरे राज्य की पुलिस को पंजाब की धरती पर पंजाबियों पर हमला करने और उन्हें मारने की अनुमति है। भगवंत मान, पंजाब के किसानों के खिलाफ हरियाणा के साथ सहयोग कर रहे हैं। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का गोलियों से सामना करना पहले कभी नहीं सुना। शुभकरण सिंह का खून भगवंत मान के हाथों पर लगा है।”

Tags: पंजाब-हरियाणा सीमा
Previous Post

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के एक महीने बाद भी उफान पर है श्रद्धालुओं का उत्साह

Next Post

उत्तराखंड के टिहरी में यमुना नदी में गिरी कार, छह लोगों की मौत

Related Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
Next Post

उत्तराखंड के टिहरी में यमुना नदी में गिरी कार, छह लोगों की मौत

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group