मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईपीएस अफसर अमिताभ यश को एडीजी (कानून-व्यवस्था) की जिम्मेदारी सौंपी हैं। 1996 बैच के आईपीएस-आरआर अफसर अमिताभ यश बेहद तेज तर्रार अधिकारी माने जाते हैं। बता दें कि अमिताभ यश को फिलहाल एसटीएफ के भी मुखिया हैं, तो वही अब उन्हें एलओ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी गई हैं।
आईपीएस अमिताभ यश बिहार के भोजपुर जिले के निवासी हैं। वह 1996 बैच के आईपीएस-आरआर अधिकारी हैं। उन्हें दो साल पहले पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नति दी गई थी। अमिताभ यश को एनकाउंटर स्पेशिलिस्ट के रूप में पहचान मिली हुई है। उन्होंने कई बड़े ऑपरेशन को भी सफलपूर्वक अंजाम दिया हैं। अमिताभ यश के पिता राम यश सिंह भी बिहार कैडर के आईपीएस अफसर रह चुके है।
इसी बीच, प्रदेश के पुलिस विभाग में तबादलों का दौरा जारी है। आए दिन पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हो रहा है। इसी बीच एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। एक साथ एएसपी समेत नौ अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर हुआ है।
जारी आदेश के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे को लखनऊ का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। जबकि भदोही एएसपी रहे राजेश कुमार भारतीय को कासगंज एएसपी, बरेली एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह को भदोही एएसपी, आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के स्टाफ आफीसर रहे राघवेंद्र सिंह को लखनऊ अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रयागराज जोन के एएसपी ट्रैफिक प्रवीन सिंह चौहान को प्रयागराज की 04वीं वाहिनी पीएसी में एएसपी, आजमगढ़ ट्रैफिक एएसपी संजय कुमार को गोरखपुर ट्रैफिक एएसपी, वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के स्टाफ आफीसर विवेक त्रिपाठी को आजमगढ़ का ट्रैफिक एएसपी, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक रहीं रश्मि रानी को लखनऊ मुख्यालय में एएसपी और अभिसूचना मुख्यालय में तैनात एएसपी मोनिका चड्डा को पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड में नया एएसपी बनाया गया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी सिपाही के पदों पर भर्ती होने को है और इससे पहले तबादले की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।


