अयोध्या, भगवान रामलला का पट आज से दोपहर में 1 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। बालक रूपी रामलला को विश्राम के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है।
रामलला के पुजारी के निवेदन पर ट्रस्ट ने रामलला को विश्राम देने के लिए 1 घंटे के कपाट को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
अब दोपहर 12:30 बजे से 1:30 तक प्रभु राम को भोग के बाद 1 घंटे विश्राम मिलेगा।
बता दे, प्रतिष्ठा के बाद से राम भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लगातार भगवान का पट खुल रहा था। आरती और भोग के लिए मात्र 15 मिनट के लिए पर्दा लगाया जा रहा था।


