Ayodhya, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के संयोजन में आयोजित रामोत्सव में भजन संध्या स्थल मंच राम भजनों से गुलजार रहा।
आकाश वाणी व दूरदर्शन के स्थापित कलाकार दुर्गेश सक्सेना ने अपनी प्रस्तुति भगवान गणपति के गुणगान
” गाइये गणपति जगवंदन” से प्रारंभ की उसके बाद सियाराम हरे सियाराम हरे,, भजन बिना चैन न आये राम जैसे रामभजनों से वातावरण को राम मय बना दिया।
आज की दूसरी प्रस्तुति ओज व गौरव का बोध कराती आल्हा की प्रस्तुति से रोमांचित हुई।
अवधी व बुंदेलखंडी लोकगायन की शैली में जौनपुर से पधारे फौजदार सिंह ने देश के वास्तविक हीरो वीर आल्हा ऊदल, मलखान और महा प्रतापी पृथ्वीराज चौहान की वीरता का लयबद्ध बखान किया।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन में विश्व प्रकाश रूपन, व्यवस्थापक वैभव मिश्र व अमित कुमार द्वारा सभी कलाकारों व संगतकारों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंतिम प्रस्तुति जादूगर राजेश पाल की रही। जिन्होंने विज्ञान व हाथ की सफाई से श्रद्धालुओं को अचंभित कर दिया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन विश्व प्रकाश रूपन ने किया। इस अवसर पर अनेक रामभक्त राम भक्ति में लीन रहे।


