Saturday, October 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जूद (यू) विधायक ने विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर पार्टी सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

admin by admin
February 14, 2024
in देश, राजनीति
0

पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जूद-यू) के एक विधायक ने अपनी पार्टी के एक सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विश्वास मत से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले ‘‘महागठबंधन’’ में जाने के लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये की रिश्वत और मंत्री पद की पेशकश की गई थी।

पटना के पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मधुबनी जिले की हरलाखी विधानसभा सीट से विधायक सुधांशु शेखर ने यहां कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

प्रसाद ने कहा, ‘‘विधायक ने 11 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। हमने भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने सोमवार को विश्वास मत जीत लिया। विश्वास मत से पहले महागठबंधन के सबसे बड़े घटक राजद के तीन विधायक सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गए थे।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि जूद (यू) विधायक ने अपनी पार्टी के एक सहयोगी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ बाजी पलटने में विपक्षी गठबंधन की मदद करने के एवज में उन्हें धन या नयी सरकार के गठन पर मंत्रिमंडल में स्थान देने की पेशकश की थी।

प्रसाद ने कहा कि शिकायतकर्ता ने जूद (यू) के एक अन्य विधायक पर पार्टी के दो अन्य विधायकों को विश्वास मत में भाग लेने से रोकने के लिए उनका अपहरण करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बिहार विधानसभा परिसर में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए शेखर ने कहा, ‘‘मुझे ‘‘पांच’’ (5 करोड़ रुपये) और मंत्री पद का ऑफर मिला था। मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूं और मुझे अपने नेता नीतीश कुमार में विश्वास है। मैं अकेला पार्टी विधायक नहीं था, कई अन्य विधायकों को भी इसी तरह की पेशकश की गई थी।

सुधांशु ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है, ‘‘पूरे प्रकरण में परबत्ता विधानसभा सीट से जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार की भूमिका संदिग्ध है। वह (संजीव) पार्टी विधायकों को राजद के पक्ष में वोट देने के लिए प्रलोभन दे रहे थे।

शेखर के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संजीव ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं निर्दोष हूं और नीतीश कुमार जी को अपना नेता स्वीकार करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि जहां तक मेरी पार्टी के विधायक (सुधांशु) द्वारा लगाए गए आरोपों की बात है, तो मेरी पार्टी में दो नेता हैं जिनके प्रति पार्टी के भीतर मैंने पूर्व में अपनी नाराजगी भी जतायी थी, उन्होंने मुझे बदनाम करने के लिए इनको (सुधांशु) को कठपुतली के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

संजीव ने कहा, ‘‘जब सुधांशु आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तो मैं वहां गया और उनसे उन आरोपों के बारे में पूछा जो उन्होंने मेरे खिलाफ लगाए हैं, लेकिन जैसे ही मैंने मीडियाकर्मियों के सामने उनसे (सुधांशु) पूछना शुरू किया, वह दूर भाग गए। मैं सुधांशु को जानता हूं…. वह एक अच्छे इंसान हैं। वह (सुधांशु) मेरी पार्टी के दो ‘‘चिरकुट’’ नेताओं के निर्देश पर काम कर रहे हैं जिन्हें मैं पसंद नहीं करता।

Tags: जूद (यू) विधायक
Previous Post

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश

Next Post

Noida में दो नाबालिग लड़कों ने स्कूल अध्यापक को गोली मारी

Related Posts

देश

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

October 2, 2026
देश

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

October 2, 2026
sanketik photo
देश

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान: दिल्ली मेट्रो ने 11 स्टेशन बंद किए गए

October 2, 2026
Next Post

Noida में दो नाबालिग लड़कों ने स्कूल अध्यापक को गोली मारी

Recent Posts

लड़की बनने का शौक: नाबालिग बेटे ने की माँ गीता भगचंदानी की हत्या!!, हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में मां की हत्या के मामले में उसके 17 वर्षीय बेटे को पुलिस ने हिरासत...

इमरान खान की पार्टी और सरकार के बीच बातचीत शुरू, 4 अक्टूबर के लॉन्ग मार्च से पहले तनाव कम करने की कोशिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और संघीय सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत शुरू...

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा खदान में करीब छह महीने तक मेहनत करने वाली झांसी निवासी गुड्डी देवी...

देवरिया: स्पीड ब्रेकर को लेकर विवाद में घायल RSS कार्यकर्ता की मौत, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

देवरिया, जिले के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर हुआ विवाद खूनी...

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), मसियाना गांव के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को ढहने से पांच श्रमिक घायल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group