Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हल्द्वानी की घटना के बाद बरेली में बवाल!, हिरासत में लिए गए IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा

admin by admin
February 9, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

बरेली, ज्ञानवापी मामले को लेकर ‘जेल भरो’ का आह्वान करने वाले इत्तेहात ए मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को जुमे की नमाज के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि, वो अपनी गिरफ्तारी देंगे। उनके इस ऐलान के बाद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी।

तौकीर रजा ने नमाज के बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचकर गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी। मौलाना की इस घोषणा के बाद पुलिस ने इस्लामिया मैदान को छावनी बना दिया। 6 एएसपी, 12 डिप्टी एसपी सहित 1400 पुलिस के जवान तैनात किए गए। इतना ही नहीं इस्लामिया मैदान में पीएसी व आरएएफ को भी लगाया गया।

पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई है। यदि सड़क पर उतरकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। गौरतलब है कि मौलाना तौकीर रजा ने ज्ञानवापी मामले को लेकर ‘जेल भरो’ का आह्वान किया था। वहीं, मौलाना तौकीर रजा के ‘जेल भरो’ के आह्वान के बाद बरेली में भारी भीड़ जमा हो गई।

हिरासत में लिए जानें के बाद मौलाना तौकीर रजा ने मीडिया से कहा कि हम अब रूकने वाले नहीं हैं। यह आंदोलन बरेली से शुरू कर रहे हैं। हल्द्वानी मामले में उन्होंने कहा कि बुलडोजर हमारे घर पर चलेगा तो हम बैठे नहीं रहेंगे। अब किसी पर बुलडोजर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट अगर संज्ञान नहीं लेगा तो हम अपनी सुरक्षा खुद करेंगे। हमें कानूनी अधिकार है कि अगर कोई हमारे ऊपर हमला करता है, तो जवाब दें।

उन्होंने कहा कि हम गिरफ्तारी देना चाहते हैं। किसी ने अपराध किया है, तो उसको गिरफ्तार कीजिए। उसके घर, मदरसे और मस्जिद ने कोई अपराध नहीं किया है। मामला कोर्ट में जाना चाहिए। पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। पुलिस, बजरंग दल और शिव सेना मिलकर देश को बर्बाद कर देना चाहते हैं।

बता दें कि, उत्तराखंड के हल्द्वानी में कल हुई घटना के बाद बरेली में भी विशेष अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इसके चलते कई जगह बाजार बंद रहे। शुक्रवार दोपहर अचानक स्कूलों से बच्चों को ले जाने के मैसेज और फोन कॉल आने से और ज्यादा माहौल गर्म हो गया।

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के एलान से इस्लामिया मैदान में भारी भीड़ के जुटने की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने ये कार्रवाई की थी। स्कूलों से मैसेज चले तो लोगों में अफवाह फैल गई। इस्लामिया कॉलेज सहित अन्य जगहों पर पुलिस पूरी तरह से एक्टिव रही।

Tags: बरेली में बवाल!
Previous Post

अमेठी में डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Next Post

उच्चतम न्यायालय आजीवन कारावास से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा, धारा 432 सजा को निलंबित..

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
Next Post

उच्चतम न्यायालय आजीवन कारावास से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा, धारा 432 सजा को निलंबित..

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group