Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुलतानपुर में कृति चर्चा कार्यक्रम में बोले सिक्किम राज्यपाल, भारत का सांस्कतिक अनुभव को आकार दे रहा

admin by admin
February 5, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

सुलतानपुर, क्षत्रिय भवन सभागार में लोकार्पण समारोह व कृति चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल, सिक्किम श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का महामहिम राज्यपाल, सिक्किम  द्वारा शुभारम्भ मॉ. सरस्वती जी चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के पूर्व प्राचार्य डॉ0 राधेश्याम सिंह, क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह, राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष व भाजपा नेता डॉ.एम.पी.सिंह,  भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा द्वारा शुभारम्भ मॉ. सरस्वती जी चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, एमजीएस इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ0 विनोद सिंह, प्रधानाचार्य महेश सिंह, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र आदि ने भी स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

पुस्तक के लेखक डॉ. एम.पी. सिंह ने जिले की मशहूर बाध से बनी सामग्रियाँ देकर अतिथियों का सम्मान किया।
महामहिम राज्यपाल, सिक्किम द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा गया कि मानवता का विकास जितना संस्मरण लिखने वालों ने किया है, उतना दूसरों ने नही, जिन्होंने यात्राओं का संस्मरण लिखा उन्होंने समाज की बड़ी सेवा की।

एमपी सिंह ने अपने अनुभवों के जरिये एक दूसरे से जोड़ने का काम किया है। बहुत से अनुभव की अभिव्यक्ति नही हो पाती उसका एहसास होता है। पुस्तकों के जरिये उसे व्यक्त करना भी सेवा है।

क्षत्रिय भवन सभागार में राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ.एम.पी.सिंह की दो कृतियों ‘हिमालय के आंगन से‘ ‘बिरवा‘ के लोकार्पण समारोह व कृति चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल, सिक्किम ने कहा कि अच्छी पुस्तकें हमें प्रेरणा देती हैं। इन्हें पढ़ने से व्यक्तित्व में परिवर्तन आता है। पुस्तकें सह यात्री हैं। जीवन में निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है कहना अतिश्योक्ति नही होगा।

मा0 राज्यपाल ने कहा कि आज भारत अपने सांस्कतिक अनुभव को आकार de रहा है। ऐसे समय में डॉ. एम.पी. सिंह की ‘हिमालय के आंगन से‘ नामक यह कृति सिक्किम के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही जहां नई समृद्धि सोच में बढ़ावा देगी, वहीं राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

मा0 राज्यपाल ने लेखक डॉ.एम.पी.सिंह से अपने जुड़े संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके हर स्वभाव से मैं परिचित हैं। उनके साथ काम किया है। तिरंगा यात्रा दौरान कश्मीर में हम सब साथ थे। श्री सिंह ने पूर्वाेत्तर राज्यों का भ्रमण कर उसके बारे में जो कुछ लिखा है उसे पढ़ कर देश विदेश के पर्यटक इन क्षेत्रों में भ्रमण के लिए काफी आकर्षित होंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केएनआई के पूर्व प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बिरवा काव्य संग्रह पके हुए कवि की नवोदित कृति है। संवेदना, दर्शन और रमणीयता इन कविताओं के केंद्र में हैं। इस कृति में प्रकृति संरक्षण, प्रेम, आत्मा की यात्रा व पीढ़ियों का द्वंद आदि की कविता महत्वपूर्ण है। यह पहला संग्रह बताता है कि डॉ.एम.पी. सिंह प्रौढ़ सजग व संवेदनशील कवि हैं।

डॉ.एम.पी.सिंह ने अपनी दोनों कृतियों की चर्चा करते हुए कहा कि ‘हिमालय के आंगन से‘ पुस्तक में कश्मीर, दार्जिलिंग और सिक्किम की यात्राओं पर संस्मरण लिखे गए हैं, वहीं ‘बिरवा‘ पुस्तक में विभिन्न समयों पर उपजी बत्तीस कविताओं का संग्रह है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप ने अपने सम्बोधन में कहा कि समसामयिक परिस्थितियों को पाकर ही अंदर की शक्तियां उभरती हैं। श्री सिंह का सृजन लेखन प्रभावी एवं साहित्यिक है। उनकी यह दोनों कृत साहित्य जगत का अनूठा उपहार है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर.ए. वर्मा द्वारा समारोह में आए अतिथियों का स्वागत व आभार क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर निशा सिंह ने किया। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल, सिक्किम श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा बिजेथुआ महावीरन का भ्रमण किया गया तथा पूजन अर्चन कर दर्शन किया गया।

इस अवसर पर राणा प्रताप पी.जी. कालेज के प्रबंधक बालचंद्र सिंह, प्राचार्य दिनेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, सीता सरण त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, सपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशीय नेता राकेश प्रताप सिंह सहित समेत अनेक महत्वपूर्ण व्यक्ति, शिक्षक, साहित्यकार, समाजसेवी आदि बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

Tags: सुलतानपुर में कृति चर्चा
Previous Post

योगी सरकार ने किसानों का किया पूरा अरमान, कृषि महाविद्यालय गोंडा का संचालन होगा शुरू

Next Post

अदालत ने लाक्षागृह को दरगाह व कब्रिस्तान बताने वाली 54 वर्ष पुरानी याचिका की खारिज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
Next Post

अदालत ने लाक्षागृह को दरगाह व कब्रिस्तान बताने वाली 54 वर्ष पुरानी याचिका की खारिज

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group