वाराणसी, बीएचयू आईआईटी के लिमडी हॉस्टल के कमरा नंबर 187 में उत्कर्ष राज नामक युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। युवक नसीरपुर सुसुवाहि का रहने वाला है और आर्किटेक्चर डिपार्मेंट के पांचवी वर्ष का छात्र है। मृतक छात्र दोपहर 3:00 बजे अपनी मां से बोलकर हॉस्टल जाने के लिए निकला था।
शाम 5:00 बजे रूम पार्टनर अभिषेक चौधरी ओरिएंटेशन से वापस लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा पीटने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बगल के रोशनदान से देखने पर उत्कर्ष राज लटक रहा था।
सूचना मिलने पर इमरजेंसी पर मृतक के पिता राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई।

