अयोध्या, इनायत नगर थाने के बारुन बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के देवरिया गांव में अधेड़ का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि कोतवाली इनायत नगर के पुलिस चौकी बारुन बाजार क्षेत्र के देवरिया भुलनापुर गांव में 55 वर्षीय अधेड़ राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय हरीराम का शव गांव के बाहर स्थित बाग में पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटके होने से गांव में सनसनी फैल गई है।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इनायत नगर पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी द्रवेश द्विवेदी ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पारिवारिक जनों के मुताबिक अधेड़ राजेश कुमार शनिवार की भोर करीब 6:00 बजे घर से शौच के लिए निकले थे उनका शव गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है।


