Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में एसजीपीजी के डॉ. राधा कृष्ण, पैरा-बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच गौरव खन्ना को मिला पद्मश्री

admin by admin
January 26, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

लखनऊ, संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइएमएस), लखनऊ के निदेशक डॉ. राधा कृष्ण धीमान और भारतीय पैरा-बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच गौरव खन्ना उत्तर प्रदेश के उन 12 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए गौरव खन्ना ने कहा, ‘‘मुझे (बृहस्पतिवार को) दोपहर में एक फोन आया जिसमें मुझे पुरस्कार के बारे में बताया गया। मेरा प्रयास नए खिलाड़ियों की पहचान करना, पैरालंपिक में भारत के प्रदर्शन में सुधार करना और शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों में विजेता की पहचान करना है।’’

डॉ. धीमान वर्तमान में हेपेटोलॉजी के प्रोफेसर और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइएमएस), लखनऊ के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

अन्य पुरस्कार विजेताओं में खलील अहमद (कला), नसीम बानो (कला), गोदावरी सिंह (कला), उर्मिला श्रीवास्तव (कला), बाबू राम यादव (कला), सुरेंद्र मोहन मिश्रा (मरणोपरांत – कला), राम चेत चौधरी (विज्ञान और इंजीनियरिंग), राधे श्याम पारीक (चिकित्सा), राजाराम जैन (साहित्य और शिक्षा) और नवजीवन रस्तोगी (साहित्य और शिक्षा) शामिल हैं।

लकड़ी के खिलौने बनाने वाले वाराणसी के शिल्पकार गोदावरी सिंह पिछले कई वर्षों से खिलौने बनाने का काम कर रहे हैं और उन्होंने लकड़ी के खिलौना उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का काम किया है।

सिंह ने ‘कहा, ‘‘मुझे कल रात खबर मिली। यह गर्व का क्षण है। मुझे सम्मान मिला, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी), (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) जी का धन्यवाद देता हूं।

मुरादाबाद के पीतल शिल्पकार बाबू राम यादव ने बताया कि वह 1962 से यह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह काम एक सरकारी संस्थान में सीखा था। हमारे गुरु श्री अमर सिंह जी वहां थे। मैंने उनसे यह काम सीखा।

इस सवाल पर कि पद्मश्री की घोषणा हो चुकी है और पूर्व में दिलशाद हुसैन साहब को यह पुरस्कार मिला था, इससे व्यापार को क्या फायदा होगा? यादव ने कहा, ‘‘इससे कारोबार को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। अगर भारत सरकार हमारा समर्थन करती रहे और अगर (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी जी हमारे साथ खड़े रहें तो देश-विदेश में इसे बड़ी सफलता मिलेगी।

Tags: लखनऊ में एसजीपीजी
Previous Post

अयोध्या में रामोत्सव: असम के महिला कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य “बिहू”

Next Post

लखनऊ की चिकनकारी कारीगर नसीम बानो को मिला पद्म पुरस्कार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

लखनऊ की चिकनकारी कारीगर नसीम बानो को मिला पद्म पुरस्कार

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group