अयोध्या,रामोत्सव के अंतर्गत सरयू किनारे अयोध्या स्थित “राम कथा पार्क” में भगवान राम की लीलाओं का गुणगान “अंतरराष्ट्रीय” और “राष्ट्रीय” “कलाकारों” द्वारा किया जा रहा है।
26 जनवरी को इस मंच पर पहली प्रस्तुति में असम के महिला कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य “बिहू” प्रस्तुत किया।
उनके वाद्ययंत्र “पेपा” से निकली धुन पर सभी तालियों से साथ देने लगे। इसके बाद गोवा के कलाकारों ने पारंपरिक “ताल खेड़ी” नृत्य प्रस्तुत किया,जिसमे पुरुष नर्तकों की चपलता ने हतप्रभ कर दिया।

हिमांचल प्रदेश के कलाकारो ने चंबा क्षेत्र का “गद्दी”लोक नृत्य प्रस्तुत किया,जो भगवान शिव की आराधना के समय और खुशी,उल्लास के अवसर पर किया जाता है।
असम के कलाकारो ने सामुहिक लोक भजन भी प्रस्तुत किया श्वेत परिधान में महिला और पुरुष कलाकारो ने एक आध्यात्मिक वातावरण रच दिया।
अंतरराष्ट्रीय रामलीलाओं की श्रृंखला में थाईलैंड के कलाकारो ने वन में राम लक्ष्मण जानकी के प्रसंगों से लेकर,रावण वध और राम राज्याभिषेक का मंचन किया।इस संगीत नाटिका में पात्रों का अभिनय,भाव भंगिमा,परिधान सभी ने दर्शकों को सम्मोहित कर दिया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के निदेशक डॉक्टर लव कुश द्विवेदी समेत तमाम गणमान्य जन,साधु संत उपस्थित रहे। संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्रा ने किया


