Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ऑनलाइन गेम खेलने के लिए ग्राहकों की एफडी तोड़ने वाले पूर्व बैंक अधिकारी की संपत्ति ईडी ने की कुर्क

admin by admin
January 21, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, ग्राहकों की 52 करोड़ रुपए से अधिक की सावधि जमा तोड़ने और उसका इस्तेमाल ऑनलाइन गेम खेलने के लिए करने के आरोप में पंजाब एंड सिंध बैंक के एक पूर्व अधिकारी की 2.56 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और सावधि जमा जब्त कर ली गई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘नॉर्थ कैम्पस’ के खालसा कॉलेज परिसर स्थित बैंक की शाखा में कार्यरत बेदांशु शेखर मिश्रा को कथित धोखाधड़ी के प्रकाश में आने के बाद नवंबर 2022 में बैंक से निलंबित कर दिया गया था।

धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज प्रवर्तन निदेशालय का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी से जुड़ा है। कथित धोखाधड़ी 2021-22 के बीच हुई थी।

ईडी ने कहा कि जांच में पाया गया कि मिश्रा ने ‘‘अपने आधिकारिक पद का कथित दुरुपयोग किया और कई ग्राहकों की जानकारी के बिना उनकी एफडी (सावधि जमा) अनधिकृत रूप से भुनाने के लिए अपनी और अन्य कर्मचारियों की ‘सिस्टम आईडी’ का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी की।’’

एजेंसी ने दावा किया, ‘‘उन्होंने केवल बैंक ही नहीं, बल्कि बैंक के खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी एवं जालसाजी की और 52,99,53,698 रुपये की सार्वजनिक धन की हेराफेरी की।’’

मिश्रा ने अपराध से अर्जित आय का इस्तेमाल विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर मोनोपोली, पोकर, तीन पत्ती आदि जैसे ऑनलाइन गेम खेलने के लिए किया।

एजेंसी ने कहा कि कथित अपराध से अर्जित आय मुख्य रूप से उसके (मिश्रा) द्वारा विभिन्न व्यावसायिक संस्थाओं के विभिन्न चालू खातों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को हस्तांतरित की गई थी।

एजेंसी ने कहा है कि जिन खातों में मिश्रा द्वारा धनराशि स्थानांतरित की गई थी, उन्हें गेमिंग वेबसाइट/कंपनियों के मालिकों ने कमीशन के आधार पर उधार लिया था।

ईडी ने कहा कि मिश्रा की 2.56 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों और सावधि जमा को कुर्क करने के लिए पीएमएलए के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

Tags: ऑनलाइन गेम
Previous Post

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार है ‘राममय’ अयोध्या, दुल्हन की तरह सजी नगरी

Next Post

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह ‘भारतवर्ष’ के पुनर्निर्माण की शुरुआत

Related Posts

देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
Next Post

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह ‘भारतवर्ष’ के पुनर्निर्माण की शुरुआत

Recent Posts

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में खुलासा!, बहू निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलर्स से ससुर की हत्या, गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहू को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के...

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास सत्य निकेतन स्थित पीजी इमारत के बेसमेंट में पानी के रिसाव...

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

तिरुपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर...

Muzaffarnagar : दहेज हत्या में दोषी को फांसी, जज रवि कुमार दिवाकर बोले- ‘कायर जज कहलाने से बेहतर मौत’, चार माह में 23वां मृत्युदंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

मुजफ्फरनगर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने दहेज हत्या के एक मामले में सोमवार को मृत्युदंड...

Hapur : धौलाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

हापुड़, जिले के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में मंगलवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group