Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

स्पाइसजेट का यात्री विमान के शौचालय में फंसा; एयरलाइन पूरा पैसा वापस करेगी

admin by admin
January 17, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

स्पाइसजेट का एक यात्री मंगलवार को दरवाजे का ‘लॉक’ खराब होने के कारण विमान के शौचालय में करीब एक घंटे तक फंसा रहा। घटना के समय विमान हवा में था।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना मंगलवार को मुंबई से बेंगलुरु जा रही उड़ान में हुई और एयरलाइन यात्री को टिकट के पूरे पैसे वापस कर रही है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है।एयरलाइन ने यात्री को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है।

विमान के बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और तब जाकर यात्री बाहर आ पाया। यात्री के बारे में तत्काल विवरण नहीं मिल सका है।

प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘सोलह जनवरी को, मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में दरवाजे के ‘लॉक’ में खराबी के कारण एक यात्री दुर्भाग्य से लगभग एक घंटे तक शौचालय के अंदर फंसा रहा। घटना के समय विमान हवा में था।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी यात्रा में, हमारे चालक दल के सदस्यों ने यात्री को मदद और निर्देशन उपलब्ध कराया। विमान के उतरने पर एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।’’

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यात्री को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जा रहा है। इस बीच, यात्रियों की ओर से दिसंबर में रद्द की गईं उड़ानों के टिकट का पैसा वापस न मिलने की शिकायतें भी आ रही हैं।

शिकायतों के बारे में पूछे जाने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि दिसंबर 2023 या इससे पहले रद्द की गईं उड़ानों के लिए राशि वापसी एयरलाइन द्वारा संसाधित की गई है।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘यह ध्यान रखना जरूरी है कि राशि वापसी की प्रक्रिया बुकिंग के स्रोत को निर्देशित की जाती है। ट्रैवल एजेंट या पोर्टल के माध्यम से बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए राशि वापसी संबंधित ट्रैवल एजेंट को संसाधित की जाती है।’

कई यात्रियों ने स्पाइसजेट से पैसा वापस मिलने में देरी के बारे में सोशल मीडिया पर शिकायत की है।

डिजाइनर शिवि पाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हाल में एक पोस्ट में कहा कि उन्हें अभी तक वाराणसी से बुक की गई स्पाइसजेट की उस उड़ान के टिकट का पैसा वापस नहीं मिला है, जिसे 27 दिसंबर, 2023 को रद्द कर दिया गया था।

उन्होंने 11 जनवरी को पोस्ट में कहा था, ‘स्पाइसजेट के साथ आप सभी को नए साल की खराब शुरुआत की शुभकामनाएं। सत्ताईस दिसंबर से लगभग 14 दिन हो गए हैं जब वाराणसी हवाई अड्डे से स्पाइसजेट की मेरी उड़ान रात में रद्द कर दी गई थी और कर्मियों द्वारा ब्यौरा लिये जाने के बावजूद अब तक पैसा वापस नहीं मिला है।

Tags: स्पाइसजेट का यात्री विमान
Previous Post

बरेली में पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर व्यक्ति ने किया आत्मदाह

Next Post

अमेठी में सड़क दुघर्टना में शिक्षक की मौत, ट्रक चालक को हिरासत में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

अमेठी में सड़क दुघर्टना में शिक्षक की मौत, ट्रक चालक को हिरासत में

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group