Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ओएनजीसी ने महानदी बेसिन ब्लॉक में दो गैस खोज कीं

admin by admin
January 14, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने बंगाल की खाड़ी में महानदी बेसिन के गहरे पानी वाले ब्लॉक में लगातार दो महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस खोज की हैं।

मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने ब्लॉक एमएन-डीडब्ल्यूएचपी-2018/1 में खोज की, जिसे उसने 2019 में मुक्त क्षेत्र लाइसेंसिंग नीति के तहत नीलामी के तीसरे दौर में हासिल किया था।

गौरतलब है कि ये खोजें उस क्षेत्र में की गई हैं, जिसे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के कारण ‘नो-गो’ क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

उन्होंने बताया कि पहली खोज जिसका नाम उक्तल है, 714 मीटर पानी की गहराई में की गई। शुरुआती परीक्षण के दौरान इससे प्रतिदिन तीन लाख घनमीटर से अधिक गैस निकली। दूसरी खोज 1,110 मीटर गहरे पानी में की गई है।

उन्होंने बताया कि ओएनजीसी ने इनकी जानकारी अपस्ट्रीम नियामक हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) को दे दी है। अब वह पूल आकार और वाणिज्यिक व्यवहार्यता का आकलन कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि सरकार द्वारा तेल एवं गैस की खोज और उत्पादन के लिए करीब एक लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को प्रतिबंध से मुक्त करने के बाद ओएनजीसी तेजी से खोज करने में सक्षम हुई।

‘नो-गो’ क्षेत्र से तात्पर्य वह स्थान हैं जो या तो मिसाइल परीक्षण के रास्ते में या उपग्रह प्रक्षेपण मार्ग पर आते हैं। 2022 में 98 प्रतिशत से अधिक ऐसे क्षेत्रों पर प्रतिबंध हटा दिए गए थे। इससे ऊर्जा कंपनियों को तेल तथा गैस खोजने के लिए जहाज और ‘ड्रिलिंग करने वाले जहाज’ भेजने की अनुमति मिल गई।

भारत अपनी करीब आधी गैस जरूरत को आयात से पूरा करता है। ऐसे में नई खोज देश की ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। भारत ने 2030 तक अपने ऊर्जा इस्तेमाल में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। यह अभी 6.3 प्रतिशत है। घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी से भारत इस लक्ष्य को पा सकता है।

Tags: ओएनजीसी ने महानदी
Previous Post

बरेली में महिला सिपाही को अवांछित संदेश भेजने पर उप निरीक्षक निलंबित

Next Post

जिज्ञासु बच्चों का सवाल : दुनिया में कितना पैसा है?

Related Posts

देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
Next Post

जिज्ञासु बच्चों का सवाल : दुनिया में कितना पैसा है?

Recent Posts

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में खुलासा!, बहू निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलर्स से ससुर की हत्या, गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहू को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के...

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास सत्य निकेतन स्थित पीजी इमारत के बेसमेंट में पानी के रिसाव...

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

तिरुपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर...

Muzaffarnagar : दहेज हत्या में दोषी को फांसी, जज रवि कुमार दिवाकर बोले- ‘कायर जज कहलाने से बेहतर मौत’, चार माह में 23वां मृत्युदंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

मुजफ्फरनगर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने दहेज हत्या के एक मामले में सोमवार को मृत्युदंड...

Hapur : धौलाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

हापुड़, जिले के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में मंगलवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group