Friday, October 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अश्लील बाल सामग्री वाले वीडियो पर यूट्यूब चैनल, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
January 12, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

मुंबई, महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने बृहस्पतिवार को माताओं और उनके नाबालिग बच्चों से जुड़ी कथित अश्लील बाल सामग्री प्रदर्शित करने के आरोप में एक यूट्यूब चैनल के संचालक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

प्राथमिकी में ‘‘यूट्यूब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म’’ के भारत प्रतिनिधि का भी नाम शामिल किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने आठ जनवरी को पुलिस अधीक्षक (एसपी), साइबर सेल को एक नोटिस जारी कर जांच के लिए कहा था।

आयोग ने बताया कि यूट्यूब पर एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति सामने आई जहां एक ‘‘चैलेंज’’ में भाग लेने वाले प्रतिभागी मां और नाबालिग बच्चे से जुड़ी अश्लील सामग्री वाले वीडियो फिल्मा रहे थे और इसे अपलोड कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि एनसीपीसीआर को ऐसे एक चैनल का पता चला, जिसने एक परेशान करने वाला वीडियो प्रसारित किया था। उन्होंने बताया कि साइबर सेल के अधिकारियों ने जांच शुरू की और पाया कि चैनल का संचालन महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक निवासी द्वारा किया जा रहा था।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 15 (बच्चे से जुड़ी अश्लील सामग्री), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67बी (बच्चों को यौन कृत्यों में चित्रित करने वाली सामग्री का प्रकाशन या प्रसारण) और भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के जरिये यौन उत्पीड़न) के तहत चैनल, उसके संचालक, वीडियो में दिखाई देने वाली महिला और ‘‘यूट्यूब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म’’ के भारत प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Tags: अश्लील बाल सामग्री
Previous Post

प्रधानमंत्री ने श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान की शुरुआत

Next Post

बलिया: फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में कंप्यूटर अनुदेशक के विरुद्ध मुकदमा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ISRO NVS-03 Launch: आज रात 11:51 बजे अंतरिक्ष में जाएगा भारत का नया NavIC सैटेलाइट, GSLV-F18 की 24 घंटे की उलटी गिनती शुरू

October 30, 2026
देश

IGI हवाई अड्डे पर 47 लाख रुपये से अधिक का सोना जब्त, दो यात्री पकड़े गए

October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में महिला और उसका जिम ट्रेनर प्रेमी गिरफ्तार

October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मेले में कचौड़ी-टिक्की खाने के बाद 102 लोग बीमार, दो लोग गिरफ्तार

October 30, 2026
Next Post

बलिया: फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में कंप्यूटर अनुदेशक के विरुद्ध मुकदमा

Recent Posts

ISRO NVS-03 Launch: आज रात 11:51 बजे अंतरिक्ष में जाएगा भारत का नया NavIC सैटेलाइट, GSLV-F18 की 24 घंटे की उलटी गिनती शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
0

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि भारत के अगली पीढ़ी के नेविगेशन उपग्रह...

IGI हवाई अड्डे पर 47 लाख रुपये से अधिक का सोना जब्त, दो यात्री पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
0

नयी दिल्ली, सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से आए दो यात्रियों के पास से...

गाजियाबाद: पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में महिला और उसका जिम ट्रेनर प्रेमी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
0

गाजियाबाद में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया...

अमेठी में मेले में कचौड़ी-टिक्की खाने के बाद 102 लोग बीमार, दो लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
0

अमेठी जिले के कोटवा गांव में एक मेले में दुकान पर कथित तौर पर कचौड़ी और टिक्की खाने के उपरांत...

AI Revolution: ChatGPT और Claude से बन सकते हैं महंगे Software के विकल्प, Reverse Engineering से बदल सकता है टेक्नोलॉजी का कारो

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

‘चैट जीपीटी’ और ‘क्लाउड’ जैसे ‘जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (जीएआई) टूल का शुरुआती इस्तेमाल ‘सोर्स कोड’ तैयार करने के लिए किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group