अयोध्या, प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर विकसित की जा रही अयोध्या को जीरो कार्बन एमिनेशन युक्त ई व्हिकलस परिवहन सुविधा से लैस करने की प्रक्रिया पूर्ण होती नजर आ रही है।
आज अयोध्या को 12 इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध करा दी गई है। यह सभी 12 इलेक्ट्रिक कार अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी है, जो आने वाले श्रद्धालुओं को राम मंदिर दर्शन या अन्य मंदिरों के दर्शन पूजन के लिए उपलब्ध होंगी।
22 जनवरी के पहले अयोध्या को 12 इलेक्ट्रिक कार और उपलब्द्ध करा दी जाएगी। सीएम योगी के मंशा के अनुरूप इस दिशा में एक विस्तृत योजना तैयार की गई थी जिस पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कार्य योजना को अंतिम रूप भी दे दिया है।
इसके पहले पड़ाव में अयोध्या में चार पहिया व चार पैसेंजर की सीटिंग कैपेसिटी वाली 12 ईवी प्लस ई व्हीकल को इनरोल किया गया है, जो अब अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी है। इस प्रक्रिया में मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही निर्मित टाटा टिगोर इवी कारो को ही तरजीह दी जा रही है।
वही, अयोध्या में चीनी कंपनी द्वारा निर्मित ई कार्ट सेवा भी पिछले वर्ष हुए दीपोत्सव कार्यक्रम से जारी है। जिसकी सीटिंग कैपेसिटी 6 पैसेंजर की है। हनुमानगढ़ी व श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर समेत अन्य तीर्थ स्थलों पर यात्रा करने की प्रक्रिया चल रही है।
ईवी प्लस, ई व्हीकल ने श्रद्धालुओं के लिए टैरिफ तय कर दिया है, 10 किलोमीटर चलने पर 250 रुपए, 20 किलोमीटर चलती है तो 400 रुपए, 6 घंटे के लिए अगर आप ईवी प्लस गाड़ी बुक करते हैं तो 1500 रुपए, 8 घंटे के लिए बुक करते हैं जिसमे 80 किलोमीटर जाती है तो 2000 रुपए चुकाने पड़ेंगे।


