Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पिता ने बेटी और उसके प्रेमी की फावड़े से वार कर हत्या की, किया आत्मसमर्पण

admin by admin
January 2, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बदायूं जिले के कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने मंगलवार सुबह बेटी और उसके कथित प्रेमी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद खून से सना फावड़ा लेकर कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस दल को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि झूठी शान के नाम पर हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली बिल्सी के परौली गांव का निवासी अनुसूचित जाति का सचिन (20) और इसी गांव की सजातीय महेश की बेटी नीतू (20) लगभग दो साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे। परिजनों को भी इसकी जानकारी थी।

पड़ोसियों के अनुसार सचिन और नीतू के रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति थी। परिजनों ने दोनों को रोकने का काफी प्रयास भी किया लेकिन वे किसी न किसी तरह संपर्क में बने रहे।

पुलिस के मुताबिक सोमवार आधी रात को सचिन नीतू से मिलने उसके घर पर आया था। दोनों नीतू के घर के दरवाजे पर ही बैठे थे। सुबह लगभग साढ़े चार बजे आहट पाकर नीतू के परिजन जाग गए और सभी ने मिलकर सचिन व नीतू पर हमला कर दिया।

परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की। नीतू के पिता महेश ने फावड़े से प्रहार कर दोनों की हत्या कर दी। घटना के बाद लड़की के अन्य परिजन तो मौके से फरार हो गए लेकिन नीतू का पिता महेश फावड़ा लेकर कोतवाली पहुंचा और वहां आत्मसमपर्ण कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि सचिन के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: बदायूं
Previous Post

त्रिपुरा : 2023 में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास 112 रोहिंग्या समेत 744 घुसपैठिए पकड़े गए

Next Post

जालंधर में सड़क किनारे मिली DSP की लाश, गले में फंसी पाई गई गोली

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा: सड़क हादसे में ब्रज के मशहूर लोक गायक रिंकू रजवाड़ा की दर्दनाक मौत

September 9, 2026
Next Post

जालंधर में सड़क किनारे मिली DSP की लाश, गले में फंसी पाई गई गोली

Recent Posts

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सूत्रों...

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

by admin
September 9, 2026
0

मथुरा में वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के विशेष उत्सव एवं पर्वों पर ठाकुरजी को भेंट किए गए सोने-चांदी आदि...

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के सियासी भविष्य को उनके...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group