Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और STF चीफ को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

admin by admin
January 1, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ, अयोध्या में पीएम मोदी बीते दिन ही दौरे पर थे। पीएम के दौरे के एक दिन बाद ही श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मेल में राम मंदिर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी एसटीएफ के मुखिया अमिताभ यश को बम से मारने की बात कही गई है।

ईमेल भेजने वाला खुद को आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया है। आरोपी ने यह ईमेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा है। इस मामले के सामने आने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान मंच और राष्ट्रीय गौ परिषद से जुड़े देवेंद्र तिवारी को 27 दिसंबर को दोपहर 2:07 पर एक ई-मेल मिला है। इसमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ई-मेल भेजने का वाले का नाम जुबेर हुसैन (खान) बताया है। उसका कहना है कि वो आतंकवादी संगठन आईएसआई से जुड़ा हुआ है और वो इन तीनों लोगों की वजह से परेशान है।

इस संबंध में देवेंद्र तिवारी ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया और लिखा, ”आज दिनांक 27 दिसंबर 2023 को दोपहर 2:07 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी, एसटीएफ के चीफ श्री अमिताभ यश जी और मुझे फिर से जुबेर खान नामक व्यक्ति द्वारा जान से मारने का ईमेल प्राप्त हुआ है। इसको लेकर मैं इस खबर के साथ प्राप्त हुई ईमेल की फोटोकॉपी संलग्न करते हुए शासन और प्रशासन से सुरक्षा की विशेष जांच की मांग करता हूं। यदि इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो शायद मैं यह मान लूंगा कि मेरा भी नंबर अब इन गैर समुदाय के जिहादी व्यक्तियों द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है। बहुत जल्द ही मैं भी गौ सेवा के नाम पर शहीद हो सकता हूं।”

वहीं अब इस मामले को संज्ञान में लेते हुए यूपी-112 के इंस्पेक्टर की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ पुलिस के साथ एटीएस को भी इस मामले की जांच में लगा दिया गया है। आईपी एड्रेस के जरिए ई-मेल भेजने वाले का लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

इससे पहले भी लखनऊ के आलमबाग में रहने वाले देवेंद्र तिवारी के घर पर एक बैग में धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देवेंद्र को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

गौरतलब है कि देवेंद्र तिवारी ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कोर्ट में पीआईएल दाखिल किया था, इसकी वजह से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं। हालांकि, उस वक्त पुलिस आरोपी को ट्रेस नहीं कर पाई थी। इसके पहले अप्रैल में भी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस वक्त आरोपी ने डायल 112 पर मैसेज करके धमकी दी थी।

Tags: बम से उड़ाने
Next Post

अमेठी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल दो बदमाश गिरफ्तार, दारोगा के हाथ में लगी गोली

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
Next Post

अमेठी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल दो बदमाश गिरफ्तार, दारोगा के हाथ में लगी गोली

Recent Posts

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सूत्रों...

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

मथुरा में वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के विशेष उत्सव एवं पर्वों पर ठाकुरजी को भेंट किए गए सोने-चांदी आदि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group