Thursday, November 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कौन कहलाएगा असली पत्रकार? सुप्रीम कोर्ट करेगा तय, विरोध प्रदर्शन की कवरेज में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी ज्यादा सुरक्षा?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
in देश
0


नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस बात पर विचार करेगा कि पत्रकार कहलाने के योग्य कौन है और क्या विरोध प्रदर्शनों को कवर करते समय मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों को स्वयंभू रिपोर्टरों की तुलना में अधिक सुरक्षा मिलनी चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने टिप्पणी की कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सार्वजनिक कानून एवं व्यवस्था के प्रशासन के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

न्यायालय ने 10 और 11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे सात पत्रकारों को कथित तौर पर हिरासत में लेने, उनपर हमला करने और उनके काम में बाधा डालने से जुड़ी याचिकाओं की जांच का जिम्मा, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति को सौंप दिया है।

इसमें याचिकाकर्ताओं से कहा गया कि वे पांच-सदस्यीय समिति के समक्ष सामग्री प्रस्तुत करें।

न्यायमूर्ति बागची ने टिप्पणी की, “आप उस समिति के पास वापस जाएंगे जिसे हमने गठित किया है, ताकि यह तथ्य के आधार पर साबित किया जा सके कि क्या आपके याचिकाकर्ता वास्तव में वहां मौजूद थे। और अगर वे वहां मौजूद थे, तो क्या उनपर अत्यधिक बल का प्रयोग किया गया था।

उन्होंने कहा, “क्या उनपर बल का प्रयोग किया गया था, और यदि किया गया था, तो क्या यह बल सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक अनुपात की तुलना में अत्यधिक था? उन्होंने आगे कहा कि स्वयंभू पत्रकारों को शायद मान्यता प्राप्त पत्रकारों जैसी सुरक्षा न मिले।

केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स और दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने अपनी याचिका में कहा है कि पत्रकारों को रिपोर्टिंग वाली जगहों से जबरन हटा दिया गया, उन्हें घटनाओं की रिकॉर्डिंग करने से रोका गया और उनके साथ शारीरिक बल का प्रयोग किया गया।

याचिका के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे मान्यता प्राप्त पत्रकारों को उनके प्रेस पहचान पत्र दिखाने के बावजूद रोका गया, घसीटा गया, मारपीट की गई और हिरासत में लिया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता पीवी दिनेश ने कहा कि स्थापित संगठनों के साथ काम करने वाले सात पत्रकारों को हिरासत में लिया गया, न कि फिल्म निर्माताओं को।

वकील ने कहा, ‘‘सवाल यह है कि जब जाने-माने और मान्यता प्राप्त पत्रकार किसी घटना की कवरेज कर रहे हों, तो क्या उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है?

दिल्ली पुलिस ने इससे पहले शीर्ष अदालत को बताया था कि सोशल मीडिया पर “रील बनाने वाले” और इन्फ्लुएंसर, विरोध प्रदर्शनों को कवर करने वाले पत्रकारों की तरह सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते।

राष्ट्रीय राजधानी पुलिस ने एक हलफनामे में कहा है कि पत्रकार, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से एक “अलग श्रेणी” में आते हैं। सोशल मीडिया क्रिएटर्स व्यावसायिक लाभ के लिए रील्स बनाने के वास्ते कैमरे और माइक्रोफोन का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस का तर्क है कि ये क्रिएटर्स विरोध-प्रदर्शनों को कवर करते समय अपने-आप उन सुरक्षाओं का दावा नहीं कर सकते, जो प्रेस को मिलती हैं।

Tags: पत्रकारपत्रकारितामीडिया की स्वतंत्रतासुप्रीम कोर्ट
Previous Post

यूपी चुनाव से पहले गठबंधन में दरार के संकेत? सहारनपुर की दो सीटों पर सपा-कांग्रेस में खींचतान

Next Post

रेलवे ने कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने के अयोध्या सांसद के आरोप को किया खारिज

Related Posts

देश

टाटा समूह में बड़ा विवाद: एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को चुनौती, टाटा ट्रस्ट ने मांगा 65 करोड़ रुपये का हर्जाना

November 26, 2026
Featured

वीडियो गेम खेलने से दिमाग तेज और तनाव कम हो सकता है? जानिए GTA 6 समेत गेम्स के 4 बड़े फायदे

November 26, 2026
देश

केरलम : 25 करोड़ रुपये के पहले पुरस्कार वाली ‘क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी’ टिकट जारी

November 26, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

रेलवे ने कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने के अयोध्या सांसद के आरोप को किया खारिज

November 26, 2026
Next Post
sanketik photo

रेलवे ने कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने के अयोध्या सांसद के आरोप को किया खारिज

Recent Posts

टाटा समूह में बड़ा विवाद: एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को चुनौती, टाटा ट्रस्ट ने मांगा 65 करोड़ रुपये का हर्जाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
0

मुंबई, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) और आर डी टाटा ट्रस्ट (आरडीटीटी) ने टाटा संस और उसके छह निदेशकों के...

वीडियो गेम खेलने से दिमाग तेज और तनाव कम हो सकता है? जानिए GTA 6 समेत गेम्स के 4 बड़े फायदे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
0

लंदन, (द कन्वरसेशन) ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6’ आखिरकार 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आ गया है। दुनिया भर...

केरलम : 25 करोड़ रुपये के पहले पुरस्कार वाली ‘क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी’ टिकट जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
0

केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बृहस्पतिवार को राज्य की 'क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी' का टिकट जारी किया। इस...

sanketik photo

रेलवे ने कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने के अयोध्या सांसद के आरोप को किया खारिज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
0

नयी दिल्ली, उत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार को अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के उस आरोप को खारिज कर दिया कि...

कौन कहलाएगा असली पत्रकार? सुप्रीम कोर्ट करेगा तय, विरोध प्रदर्शन की कवरेज में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी ज्यादा सुरक्षा?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस बात पर विचार करेगा कि पत्रकार कहलाने के योग्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group