Thursday, November 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: दो करोड़ की बीमा राशि हड़पने के लिए पति को धीमा जहर देने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


गाजियाबाद, इंदिरापुरम पुलिस ने एक महिला को अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को धीरे-धीरे जहर देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार की गई महिला ने करोड़ों रुपये की संपत्ति और दो करोड़ रुपये के बीमा की राशि हड़पने के लिए यह अपराध करने की बात कबूल की है।

इंदिरापुरम निवासी सुशील भटनागर ने अपनी पत्नी रेणु भटनागर, सास लता सक्सेना, साले रवि सक्सेना, रिश्तेदार सुशील गिरधर और मुख्य साजिशकर्ता बबलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109, 123 और 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सुशील ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इन सभी लोगों ने उन्हें, उनके बेटे वंश भटनागर और भतीजे देव भटनागर को मारने के इरादे से सीसा (लैड) युक्त जहरीले पदार्थ ‘लैड पॉइजन’ का इंजेक्शन लगाने की साजिश रची।

पीड़ित सुशील भटनागर ने बताया कि उनके, वंश और भतीजे की चिकित्सकीय जांच में लैड पॉइजन की पुष्टि हुई।

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि आरोपी रेणु के पति का लगभग दो करोड़ रुपये का बीमा है और कई करोड़ रुपये की संपत्ति है।

पुलिस ने बताया कि रेणु ने स्वीकार किया कि वह पति के बीमा में नामित थी और उसने अपने पति को धीरे-धीरे जहर देकर मारने की योजना बनाई थी।

पुलिस के अनुसार उसे विश्वास था कि पति की मृत्यु के बाद सारी संपत्ति उसके नाम हो जाएगी और इसी लालच में आकर उसने कथित तौर पर अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को धीरे-धीरे जहर देना जारी रखा।

रेणु के जिम ट्रेनर बबलू का भी प्राथमिकी में नाम है। पुलिस इस पूरी साजिश में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। एसीपी ने कहा कि इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका और आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Tags: गाजियाबाद: दो करोड़ की बीमा राशि
Previous Post

रुपया 69 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ आठ महीने के उच्चतम स्तर 92.16 प्रति डॉलर पर

Next Post

पेट्रोल पंप डीलर को हाईकोर्ट से राहत, इंडियन ऑयल को डीलरशिप बहाल कर आपूर्ति शुरू करने का आदेश

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

रेलवे ने कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने के अयोध्या सांसद के आरोप को किया खारिज

November 26, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले गठबंधन में दरार के संकेत? सहारनपुर की दो सीटों पर सपा-कांग्रेस में खींचतान

November 26, 2026
उत्तर प्रदेश

Supreme Court : हत्या के केस में महिला को समन जारी करने का आदेश रद्द, CJM पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

November 26, 2026
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार के 12 सदस्य गिरफ्तार

November 26, 2026
Next Post

पेट्रोल पंप डीलर को हाईकोर्ट से राहत, इंडियन ऑयल को डीलरशिप बहाल कर आपूर्ति शुरू करने का आदेश

Recent Posts

टाटा समूह में बड़ा विवाद: एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को चुनौती, टाटा ट्रस्ट ने मांगा 65 करोड़ रुपये का हर्जाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
0

मुंबई, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) और आर डी टाटा ट्रस्ट (आरडीटीटी) ने टाटा संस और उसके छह निदेशकों के...

वीडियो गेम खेलने से दिमाग तेज और तनाव कम हो सकता है? जानिए GTA 6 समेत गेम्स के 4 बड़े फायदे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
0

लंदन, (द कन्वरसेशन) ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6’ आखिरकार 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आ गया है। दुनिया भर...

केरलम : 25 करोड़ रुपये के पहले पुरस्कार वाली ‘क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी’ टिकट जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
0

केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बृहस्पतिवार को राज्य की 'क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी' का टिकट जारी किया। इस...

sanketik photo

रेलवे ने कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने के अयोध्या सांसद के आरोप को किया खारिज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
0

नयी दिल्ली, उत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार को अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के उस आरोप को खारिज कर दिया कि...

कौन कहलाएगा असली पत्रकार? सुप्रीम कोर्ट करेगा तय, विरोध प्रदर्शन की कवरेज में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी ज्यादा सुरक्षा?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस बात पर विचार करेगा कि पत्रकार कहलाने के योग्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group