Tuesday, November 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PM Surya Ghar Yojana: यूपी के 5 लाख घरों की छत पर लगेंगे सोलर पैनल, 3,750 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्‍य में पांच लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर संयंत्र (रूफटॉप सोलर) स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

बयान में कहा गया कि इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश में लगभग 750 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जाएगी। इस प्रस्तावित योजना के तहत पांच लाख घरों में से 50 प्रतिशत घरों पर एक किलोवाट तथा शेष 50 प्रतिशत घरों पर दो किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र लगाए जाएंगे। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3,750 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की वित्तीय सहायता प्रस्तावित है।

योजना का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल), उसकी विभिन्न बिजली वितरण कंपनियों एवं उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के समन्वय से किया जाएगा। इस पहल से बड़ी संख्या में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने, बिजली बिल में कमी लाने तथा प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कुल रूफटॉप सोलर स्थापनाओं में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश में अबतक कुल 9,62,866 रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ते जनविश्वास, सरकार के प्रयासों तथा विभिन्न विभागों और विद्युत वितरण कंपनियों के समन्वित कार्यों को दर्शाती है।

बयान में कहा गया कि प्रदेश में छतों पर सौर ऊर्जा की अपार संभावनाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। बिजली उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे योजना की निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च, 2027 से पहले आधिकारिक पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन करें और पात्रतानुसार अधिकतम 1.08 लाख रुपये की केंद्रीय एवं राज्य सब्सिडी का लाभ उठाकर अपने घरों पर सौर संयंत्र स्थापित कराएं। इससे उन्हें बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा का लाभ भी मिलेगा।

Tags: PM Surya Ghar Yojana
Previous Post

सुल्तानपुर जिले में पति की हत्या के सदमे में पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

Next Post

Russia-Ukraine War: रूस का दावा- दो रात में 2,700 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, केर्च पुल पर फिर हमला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर जिले में पति की हत्या के सदमे में पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

November 17, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

November 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में दलित व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

November 17, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में आरोपी सिपाही पति समेत तीन लोग गिरफ्तार

November 17, 2026
Next Post

Russia-Ukraine War: रूस का दावा- दो रात में 2,700 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, केर्च पुल पर फिर हमला

Recent Posts

Russia-Ukraine War: रूस का दावा- दो रात में 2,700 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, केर्च पुल पर फिर हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने लगातार दूसरी रात बड़े पैमाने पर हुए...

PM Surya Ghar Yojana: यूपी के 5 लाख घरों की छत पर लगेंगे सोलर पैनल, 3,750 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्‍य में पांच लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं...

सुल्तानपुर जिले में पति की हत्या के सदमे में पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में कथित तौर पर पति की हत्या के सदमें में मंगलवार सुबह एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा...

sanketik photo

होर्मुज में पनामा के झंडे वाले टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

नयी दिल्ली, होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘तारा गैस’ को निशाना बनाया गया लेकिन उस पर...

sanketik photo

कौशांबी में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

कौशांबी जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group