Tuesday, November 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: फेसबुक पर दोस्त बने युवक ने विवाहिता की हत्या, गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 10, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


गाजियाबाद के इंद्रपुरी में फेसबुक के जरिये दोस्त बने एक युवक के हाथों 30 वर्षीय विवाहिता की उसके घर में कथित तौर पर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। यह घटना लोनी बॉर्डर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात इंद्रपुरी इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है जो बुलंदशहर की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि पांच महीने पहले फेसबुक के जरिए आरोपी पिंटू से पिंकी की दोस्ती हुई थी।

पुलिस के अनुसार, पिंकी लोनी बॉर्डर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इंद्रपुरी में अपने परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि फेसबुक पर पिंटू से दोस्ती होने के बाद, वह फोन पर उसके लगातार संपर्क में थी।

अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप मौर्य के मुताबिक, सोमवार शाम को पिंकी से मिलने पिंटू उसके घर पहुंचा था। मौर्य ने कहा कि इसके बाद क्या हुआ, यह पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।

पुलिस ने बताया कि बहस इतनी बढ़ गई कि पिंटू ने पिंकी के सिर पर ईंट से वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि पिंकी फर्श पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त मौर्य ने आरोपी से शुरुआती पूछताछ के बाद कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

शुरुआती पूछताछ के दौरान, पिंटू ने पुलिस को बताया कि उसका पिंकी को मारने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन बहस के दौरान गुस्से में आकर उसने ईंट से उस पर हमला कर दिया। मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Tags: गाजियाबाद: फेसबुक पर दोस्त
Previous Post

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 1 मजदूर की मौत; 16 घायल, छह की हालत गंभीर

Next Post

लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर मिले तीन शव, एक व्यक्ति की हत्या की आशंका

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी में SIR से पहले वोटर लिस्ट में नाम था, अब कट गया तो भरें फार्म-6; कार्रवाई नहीं होगी: नवदीप रिणवा

November 10, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम संशोधित, 17 नवंबर को जारी होगी मसौदा सूची

November 10, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से सुबह टहलने निकले पेट्रोल पंप कारोबारी की मौत

November 10, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर मिले तीन शव, एक व्यक्ति की हत्या की आशंका

November 10, 2026
Next Post

लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर मिले तीन शव, एक व्यक्ति की हत्या की आशंका

Recent Posts

अयोध्या में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टाइमटेबल पर दो बार संशोधन, रविवार को परीक्षा, उठे सवाल? पेपर को लेकर जल्द बड़ा खुलासा! निर्देश, नियम खत्म??? कमीशन दो?

by Atul Narain Srivastava
November 10, 2026
0

निर्देश, नियम खत्म??? कमीशन दो? परीक्षा बनी मजाक? अयोध्या, बेसिक शिक्षा विभाग में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के कार्यक्रम को लेकर जारी...

यूपी में SIR से पहले वोटर लिस्ट में नाम था, अब कट गया तो भरें फार्म-6; कार्रवाई नहीं होगी: नवदीप रिणवा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 10, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मंगलवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से...

यूपी में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम संशोधित, 17 नवंबर को जारी होगी मसौदा सूची

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 10, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों...

बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से सुबह टहलने निकले पेट्रोल पंप कारोबारी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 10, 2026
0

बरेली जिले में मंगलवार सुबह टहलने निकले एक पेट्रोल पंप कारोबारी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत...

लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर मिले तीन शव, एक व्यक्ति की हत्या की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 10, 2026
0

राजधानी लखनऊ में अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group