Saturday, October 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी विधान परिषद चुनाव: मतदाता सूची में “राम ने यादव को मारा” जैसी अजीब गलतियां, निर्वाचन आयोग ने अनुवाद की गड़बड़ी बताकर दी सफाई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों की मतदाता सूची में नामों के स्थान पर ‘‘राम ने यादव को मारा’’, ‘‘राम ने शर्मा को मारा’’ जैसी प्रविष्टियां और मतदाता के पिता के नाम के स्थान पर ‘‘बी.कॉम’’ जैसी प्रविष्टियां सामने आई हैं, जिसके बाद निर्वाचन आयोग को इन विसंगतियों पर स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा।

ये विसंगतियां शुक्रवार को विधान परिषद की 11 सीट के लिए मतदान से पहले इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पाई गईं। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों की एक सूची विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर साझा की गई, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने त्रुटियों को स्वीकार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि 11 निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में कुल 14.81 लाख प्रविष्टियों में से 158 प्रविष्टियों में ऐसे विवरण थे, जो ‘असामान्य’ प्रतीत होते थे।

उन्होंने कहा कि ये गलतियां कुल मतदाताओं के एक बहुत छोटे हिस्से से जुड़ी हैं और कई मामलों में ऐसा मतदाता सूची को ऑनलाइन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर द्वारा नामों के अनुवाद की गड़बड़ी के कारण हुआ।

उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पहली बार पूरी तरह से डिजिटल तरीके से की गई। इससे पहले यह काम जिला स्तर पर हाथ से किया जाता था।

चुनाव कार्यालय की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) टीम द्वारा लगभग चार महीने में तैयार किए गए इस प्लेटफॉर्म में मतदाता पंजीकरण, आवेदन प्रक्रिया, उन्हें मंजूर या खारिज करने, दोहरी प्रविष्टियों की जांच, क्रमवार सूची तैयार करने और मतदाता सूची डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं हैं।

रिणवा ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर को अंग्रेजी में दर्ज नामों को हिंदी में लिप्यंतरित करने के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, कुछ मामलों में इसने नामों का लिप्यंतरण करने के बजाय शब्दों का अनुवाद कर दिया, जिससे गलत प्रविष्टियां हो गईं। उदाहरण के लिए, अगर गलती से ‘‘रामहित यादव’’ की जगह ‘‘राम हिट यादव’’ टाइप हो गया हो, तो सॉफ्टवेयर ने उसका हिंदी अनुवाद ‘‘राम ने यादव को मारा’’ कर दिया।

उन्होंने कहा कि इन गलतियों को संपादन सुविधा के जरिए सुधारा जा सकता था, लेकिन कुछ गलतियां अंतिम सूची में भी रह गईं। पिता के नाम की जगह ‘‘बी.कॉम’’ दर्ज होना मानवीय भूल या लापरवाही का मामला लगता है।

राजनीतिक दलों की शिकायतों और सोशल मीडिया पर विभिन्न विसंगतियों की सूचियां साझा किए जाने के बाद रिणवा ने इन मामलों की जांच के आदेश दिए। झांसी के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे द्वारा की गई जांच में मतदाता सूची में गलतियां पाई गईं।

रिणवा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र मतदाता को लिपिकीय या छपाई संबंधी गलतियों के कारण वोट देने के अधिकार से वंचित न किया जाए।

पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जरूरी दस्तावेजों की जांच करें और पात्र मतदाताओं को वोट डालने दें। अगर किसी को ऐसे कारणों से वोट डालने से रोका जाता है, तो इसके लिए जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है।

Tags: यूपी विधान परिषद चुनाव
Previous Post

IGI Airport पर करीब तीन करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार

Next Post

Trump-Putin agreements के बाद अमेरिका रवाना हुआ रूसी डीजल से भरा पहला टैंकर, क्रेमलिन ने की आधिकारिक पुष्टि

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UP MLC चुनाव: अयोध्या (गोरखपुर-फैजाबाद सीट) में रिकॉर्ड 79.01% मतदान, 11 सीटों पर 55.24% हुआ मतदान, 72 जिलों में शांतिपूर्ण मतदान

October 23, 2026
अयोध्या

BJP यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का कल अयोध्या दौरा: श्रीरामलला के दर्शन कर जिला व अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: नाम-पता बदलने का शुल्क होगा खत्म, ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी नंबर दर्ज करना होगा अनिवार्य

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र विधान परिषद की 11 सीट के लिए दोपहर दो बजे तक 40.87 प्रतिशत मतदान

October 23, 2026
Next Post
file photo

Trump-Putin agreements के बाद अमेरिका रवाना हुआ रूसी डीजल से भरा पहला टैंकर, क्रेमलिन ने की आधिकारिक पुष्टि

Recent Posts

UP MLC चुनाव: अयोध्या (गोरखपुर-फैजाबाद सीट) में रिकॉर्ड 79.01% मतदान, 11 सीटों पर 55.24% हुआ मतदान, 72 जिलों में शांतिपूर्ण मतदान

by Atul Narain Srivastava
October 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। निर्वाचन...

BJP यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का कल अयोध्या दौरा: श्रीरामलला के दर्शन कर जिला व अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

by Atul Narain Srivastava
October 23, 2026
0

अयोध्या, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को अयोध्या...

अयोध्या में 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता कैम्प: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ को जमा करें फार्म 6, 7 और 8

by Atul Narain Srivastava
October 23, 2026
0

अयोध्या जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए जिला प्रशासन...

file photo

Trump-Putin agreements के बाद अमेरिका रवाना हुआ रूसी डीजल से भरा पहला टैंकर, क्रेमलिन ने की आधिकारिक पुष्टि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

मॉस्को, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय-सह-आवास ‘क्रेमलिन’ ने शुक्रवार को कहा कि एक नये आयात समझौते के तहत रूसी डीजल लेकर जाने...

यूपी विधान परिषद चुनाव: मतदाता सूची में “राम ने यादव को मारा” जैसी अजीब गलतियां, निर्वाचन आयोग ने अनुवाद की गड़बड़ी बताकर दी सफाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों की मतदाता सूची में नामों के स्थान पर ‘‘राम ने यादव को मारा’’, ‘‘राम...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group