Monday, October 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जालौन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, चार की हालत गंभीर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


जालौन जिले में सोमवार को जवारे विसर्जन के लिए मंदिर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से महिलाओं और बच्चों सहित करीब 20 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि यह दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र के साधुपुर और कनासी गांवों के बीच कच्चे रास्ते पर उस समय हुई जब चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि ये श्रद्धालु नदिगांव थाना क्षेत्र के कैलिया खुर्द गांव निवासी गया प्रसाद जाटव के परिजन और रिश्तेदार थे और ‘जवारे’ विसर्जन के लिए मंदिर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सवार थे।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को एम्बुलेंस तथा अन्य वाहनों से कोंच स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

उप-जिलाधिकारी अभिनव कुमार भी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने अनुसार घायलों में कैलिया खुर्द निवासी शारदा, इंदल सिंह, दीपराज, लवलेश, अनुष्का, मालती, हर्षित, मुस्कान, पूनम जाटव और प्रगति शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि भिटोरा के रहने वाले अन्नू (7), पूजा, अलका और सुमित का भी इलाज किया जा रहा है।

जवारा विसर्जन एक धार्मिक प्रक्रिया है जिसमें नवरात्र के दौरान बोए गए जौ या अन्य अनाजों को त्योहार के आखिरी दिन किसी नदी, तालाब या अन्य जलस्रोत में विसर्जित किया जाता है।

प्रकरण की सूचना पर थाना नदीगांव पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है एवं मौके पर यातायात एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

— JALAUN POLICE (@jalaunpolice) October 19, 2026

Tags: जालौन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने
Previous Post

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में तीन संदिग्ध कोटा में पकड़े गए, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच

Next Post

बेकाबू हंसी के पीछे क्या है दिमाग का विज्ञान? शोध में सामने आए मस्तिष्क के दो अलग-अलग तंत्र

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शामली में अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़, 40 पिस्तौल बरामद

October 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ कैफे मालिक की संदिग्ध मौत: DCP, ACP और थाना प्रभारी का तबादला, 10वें दिन भी आरोपी फरार

October 19, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ओवरब्रिज पर स्कार्पियो रोककर सेल्फी, ट्रक की टक्कर से सेल्फी ले रहे चार दोस्तों की मौत, 3 गंभीर

October 19, 2026
उत्तर प्रदेश

RSS के प्रचारक इंद्रेश कुमार- देश को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें, संविधान का सम्मान सर्वोपरि

October 18, 2026
Next Post

बेकाबू हंसी के पीछे क्या है दिमाग का विज्ञान? शोध में सामने आए मस्तिष्क के दो अलग-अलग तंत्र

Recent Posts

शामली में अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़, 40 पिस्तौल बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
0

शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के बरनावी गांव में पुलिस ने सोमवार को एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का...

FSSAI का अनार के जूस के लेबल पर भ्रामक दावे का आरोप, स्टोरिया फूड्स के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी; तीन अन्य कंपनियों को भी नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने अनार के जूस के लेबल पर भ्रामक दावे के मामले में स्टोरिया फूड्स एंड...

अयोध्या में कल सुबह 10 बजे से निकलेगी मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, कई जनप्रतिनिधि दिखाएंगे हरी झंडी

by Atul Narain Srivastava
October 19, 2026
0

अयोध्या, मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा एवं...

अयोध्या में NH-27 पर पेट्रोमैक्स में विस्फोट, युवक गंभीर रूप से घायल; ट्रक लेकर चालक फरार

by Atul Narain Srivastava
October 19, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कुढ़ा सादात के पास कमल पेट्रोल पंप के निकट रविवार देर शाम पेट्रोमैक्स गैस में...

गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ ‘मानहानिकारक’ खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को उन खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया, जिनमें आरोप लगाया गया है...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group