Monday, October 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में तीन संदिग्ध कोटा में पकड़े गए, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
in क्राइम, देश
0


अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में राजस्थान पुलिस ने सोमवार को कोटा में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। अधिकारियों के अनुसार, कोटा शहर की पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि तीनों ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। राजस्थान एजीटीएफ और कोटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए लोगों की पहचान फूल सिंह (17), रेहान (18) और ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (22) के रूप में बताई गई है। फूल सिंह और रेहान हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि ऋतिक कुमार उर्फ रोशन बिहार के बेगूसराय का निवासी बताया गया है।

#WATCH कोटा(राजस्थान): कोटा SP तेजस्वनी गौतम ने बताया, "कल मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना हुई थी। मुंबई पुलिस द्वारा सूचना मिली थी कि मामले में तीनों मुख्य आरोपी ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और कोट पहुंचने वाले हैं। एक टीम का गठन किया गया और मात्र 15 मिनट में ट्रेन में एक… pic.twitter.com/aJl85g04ce

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2026

उल्लेखनीय है कि रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभिनेता सुरक्षित बच गए थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की थी।

इस मामले में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि, पुलिस ने पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। संदिग्धों का इस गिरोह से कोई संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही गोलीबारी के पीछे की वजह, संदिग्धों की कथित भूमिका और किसी संगठित गिरोह से उनके संबंधों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags: कोटा पुलिसटाइगर श्रॉफमुंबई फायरिंगराजस्थान एजीटीएफ
Previous Post

वाराणसी में ओवरब्रिज पर स्कार्पियो रोककर सेल्फी, ट्रक की टक्कर से सेल्फी ले रहे चार दोस्तों की मौत, 3 गंभीर

Next Post

जालौन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, चार की हालत गंभीर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शामली में अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़, 40 पिस्तौल बरामद

October 19, 2026
देश

FSSAI का अनार के जूस के लेबल पर भ्रामक दावे का आरोप, स्टोरिया फूड्स के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी; तीन अन्य कंपनियों को भी नोटिस

October 19, 2026
देश

गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ ‘मानहानिकारक’ खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

October 19, 2026
देश

मेटा के कंटेंट में भ्रामक सामग्री और एकतरफा विचारों को बढ़ावा देने पर केंद्र ने जताई चिंता, रोक लगाने को कहा

October 19, 2026
Next Post

जालौन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, चार की हालत गंभीर

Recent Posts

शामली में अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़, 40 पिस्तौल बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
0

शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के बरनावी गांव में पुलिस ने सोमवार को एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का...

FSSAI का अनार के जूस के लेबल पर भ्रामक दावे का आरोप, स्टोरिया फूड्स के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी; तीन अन्य कंपनियों को भी नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने अनार के जूस के लेबल पर भ्रामक दावे के मामले में स्टोरिया फूड्स एंड...

अयोध्या में कल सुबह 10 बजे से निकलेगी मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, कई जनप्रतिनिधि दिखाएंगे हरी झंडी

by Atul Narain Srivastava
October 19, 2026
0

अयोध्या, मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा एवं...

अयोध्या में NH-27 पर पेट्रोमैक्स में विस्फोट, युवक गंभीर रूप से घायल; ट्रक लेकर चालक फरार

by Atul Narain Srivastava
October 19, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कुढ़ा सादात के पास कमल पेट्रोल पंप के निकट रविवार देर शाम पेट्रोमैक्स गैस में...

गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ ‘मानहानिकारक’ खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को उन खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया, जिनमें आरोप लगाया गया है...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group