मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना पश्चिमी मुंबई के जुहू पुलिस थाना क्षेत्र में पुष्पा पार्क के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता और उनके एक दोस्त पर गोली चलाई। हालांकि, गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता की कार पर गोली चलाता दिखाई दे रहा है। पुलिस इस वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान की जा सके।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं।
मुंबई के जुहू में बाइक सवार तीन हमलावरों ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनके ड्राइवर पर गोली चलाई है। टाइगर के ड्राइवर और एक आम नागरिक घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Tiger Shroff #TigerShroff pic.twitter.com/bM2IzQeCmF— Yogesh Mishra (@iYogeshMishra) October 18, 2026