Monday, October 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रेलवे में 3548 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका; 6 नवंबर तक करें आवेदन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 11, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
sanketik photo

sanketik photo



नई दिल्ली, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में भर्ती का अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी-ग्रेजुएट) के तहत कुल 3,548 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत मालगाड़ी प्रबंधक, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट और मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के पद भरे जाएंगे।

इस भर्ती में सबसे अधिक 2,750 पद मालगाड़ी प्रबंधक के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के 371, कनिष्ठ लेखा सह टाइपिस्ट के 300 और मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के 127 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे के वाणिज्यिक कार्यों, ट्रेन संचालन, लेखा और प्रशासन से जुड़े विभिन्न दायित्व निभाने होंगे।

वेतन की बात करें तो मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन स्तर-6 के तहत 35,400 रुपये प्रतिमाह शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। वहीं, मालगाड़ी प्रबंधक, कनिष्ठ लेखा सह टाइपिस्ट और वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट पदों के लिए शुरुआती मूल वेतन 29,200 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। इसके अतिरिक्त लागू नियमों के अनुसार भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष रखी गई है। पात्र आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जांच करनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) और दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) शामिल हैं। इसके बाद नियमानुसार दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट तथा वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट पदों के लिए टाइपिंग से संबंधित प्रावधान भी अधिसूचना के अनुसार लागू होंगे। पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित नियमों के तहत आरक्षण, आयु में छूट और आवश्यकतानुसार लेखक की सुविधा तथा अतिरिक्त समय का प्रावधान है।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 9 से 18 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।

रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार भर्ती की विस्तृत अधिसूचना, पदवार रिक्तियों, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी शर्तों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in और आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर देख सकते हैं। आवेदन करते समय केवल आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करें और भर्ती से संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Tags: 3548 पदRRB NTPC Graduateरेलवे एनटीपीसी भर्तीरेलवे भर्ती 2026
Previous Post

DRI ने पूर्वी क्षेत्र में बांग्लादेश से सोने की तस्करी पर की कार्रवाई; 7.8 किलोग्राम से अधिक का सोना जब्त किया; छः लोग गिरफ्तार

Next Post

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में 3 आरोपी वलसाड से गिरफ्तार

Related Posts

dehali
देश

दिल्ली में प्रदर्शन की जगह बदली, जंतर-मंतर की सूची से हटाया गया नाम; रामलीला मैदान समेत 3 नए स्थल तय

October 12, 2026
देश

पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद

October 12, 2026
देश

CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर CJI सूर्यकांत बोले- ‘यह मेरा मुद्दा नहीं’, खरगे-राहुल से मुलाकात से भी किया इनकार

October 12, 2026
devkali, ayodhya
उत्तर प्रदेश

UP Navratri 2026: यूपी के 26 देवी मंदिरों में 17 से 19 अक्टूबर तक भव्य आयोजन

October 12, 2026
Next Post

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में 3 आरोपी वलसाड से गिरफ्तार

Recent Posts

dehali

दिल्ली में प्रदर्शन की जगह बदली, जंतर-मंतर की सूची से हटाया गया नाम; रामलीला मैदान समेत 3 नए स्थल तय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 12, 2026
0

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए अब जंतर-मंतर निर्धारित स्थलों की सूची में शामिल नहीं होगा।...

पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 12, 2026
0

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए 18,300 फुट...

CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर CJI सूर्यकांत बोले- ‘यह मेरा मुद्दा नहीं’, खरगे-राहुल से मुलाकात से भी किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 12, 2026
0

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर भारत के प्रधान...

devkali, ayodhya

UP Navratri 2026: यूपी के 26 देवी मंदिरों में 17 से 19 अक्टूबर तक भव्य आयोजन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 12, 2026
0

उत्तर प्रदेश सरकार ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रदेश भर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को समृद्ध करने के...

देवरिया में टेंडर विवाद : EO के अपहरण की कोशिश और मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 12, 2026
0

देवरिया जिले की पथरदेवा नगर पंचायत में विकास कार्यों के टेंडर पर कब्जे को लेकर विवाद के बाद अधिशासी अधिकारी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group